बगरू

राजस्थान बैडमिंटन बालिका टीम ने रचा इतिहास, जीता रजत पदक

Feb 02, 2026
जयपुर जिले की खिलाडि़यों ने दिखाया दमदार प्रदर्शन
जयपुर जिले की खिलाडि़यों ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

जयपुर. दिल्ली में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राजस्थान की बैडमिंटन बालिका (19 वर्षीय) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। रविवार को खेले गए फाइनल में राजस्थान टीम का मुकाबला दिल्ली से रहा। इसमें 1-2 स्काेर के साथ रजत पदक जीता।

राजस्थान टीम ने प्रतियोगिता के दौरान मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और फाइनल तक का सफर तय किया। राजस्थान ने क्वार्टर फाइनल में आंध्रप्रदेश को 2-0 तथा सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था।जयपुर उप जिला शिक्षाधिकारी (शारीरिक शिक्षा) संतोष राठौड़ ने बताया कि निर्णायक मुकाबलों में जयपुर जिले की स्नेहा लांबा, शेरिल, काव्य, याशिका और नायशा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन में चीफ डे मिशन अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा तथा प्रशिक्षक व मैनेजर कौशल्या वर्मा, हरीश चौधरी, अर्चना शर्मा और विशाल शर्मा का भी योगदान रहा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट और उपनिदेशक खेलकूद राम सिंह मीणा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम को बधाई दी है।

Updated on:
02 Feb 2026 04:58 pm
Published on:
02 Feb 2026 04:58 pm