बहराइच

दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 4:30 PM IST
bahraich
दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

श्रावस्ती. जिले के जमुनहा इलाके में तैनात चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने अपने कमरे में आज सुबह खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब मनोज देर तक बाहर नहीं निकले तो चौकी में मौजूद सिपाही उनके कमरे के पास गए। कमरे के दरवाजे से खून बाहर निकल रहा था। उसके बाद सिपाहियों ने आनन फानन में इसकी सूचना मल्हीपुर थाना प्रभारी वकील पांडे को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। और देखते ही देखते डीएम, एडिशनल एसपी, सीओ , एसडीएम जमुनहा मौके पर पहुंच गए। पुलिस मजिस्ट्रेट की निगरानी में मामले की जांच कर रही है। वही फोरेंसिक टीम भी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

बताया जाता है कि दरोगा मनोज कुमार चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के हरधन गांव के रहने वाले थे। मनोज पहले एसपी आफिस में रीडर के पद पर तैनात थे उसके बाद इनका स्थानांतरण सिरसिया थाना क्षेत्र के राजपुर चौकी में चौकी प्रभारी के पद पर हुआ था। जहां से 26 अगस्त को मनोज का स्थानांतरण जमुनहा चौकी प्रभारी के पद पर हुआ था। 42 वर्षीय मनोज अपने काम के प्रति बेहद लगनशील थे।

डीआईजी, डीएम, एडिशनल एसपी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और एडिशनल एसपी पी राम मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की सभी पहलुओं पर जा कर रही है। पुलिस द्वारा मनोज के परिजनों को सूचना दी गई। वही पुलिस भी घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल कमरे से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।वही डीआईजी देवीपाटन मंडल अनिल राय ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

डीआईजी ने बताया कि मनोज का शव उनके ही कमरे में मिला है। दरवाजा अंदर से बंद था। सर में गोली लगी है रिवाल्वर भी उनके कमरे में पड़ी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। अभी हत्या के कारणों की बात करना जल्दबाजी होगी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Updated on:
24 Sep 2018, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All