बहराइच

खेत जाते समय गिरी आसमानी आफत, बुझ गया घर का चिराग, 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा-पिता का साया

बहराइच में खेत जाते समय एक युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जहां सब कुछ सामान्य चल रहा था। वहां पर एक पल में चीख- पुकार मच गई।

2 min read
Mar 20, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट Ai

बहराइच जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत की ओर जा रहे एक युवक पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बंभौरी गांव के बदन पुरवा में शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत की ओर जा रहे 35 वर्षीय युवक मुनऊ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मुनऊ अपने खेत की ओर जा रहे थे। उनके खेत में सरसों की फसल कट चुकी थी। जिसे देखने के लिए वह पास के पांडे पुरवा इलाके की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक मौसम ने करवट ली। और हल्की बारिश के साथ तेज बिजली चमकने लगी।

ये भी पढ़ें

हाईस्कूल से लेकर बीटेक तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सीधे इंटरव्यू देकर पाएं नौकरी! 25 अधिक कंपनियों का जमावड़ा

जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक चली गई थी मुनऊ की जान

मृतक के भाई युनुस ने बताया कि जैसे ही मुनऊ खेत के पास पहुंचे। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली सीधे उन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो सभी दहशत में आ गए। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुनऊ की जान जा चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह है कि मुनऊ अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें एक तीन साल का बेटा अहमद रजा और दो चार महीने के जुड़वा बच्चे शामिल हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक- बोले आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

हरदी थाने के प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

Published on:
20 Mar 2026 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर