20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईस्कूल से लेकर बीटेक तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सीधे इंटरव्यू देकर पाएं नौकरी! 25 अधिक कंपनियों का जमावड़ा

यूपी रोजगार मिशन के तहत 25 से अधिक कंपनियां आ रही हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए सेवायोजन संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

2 min read
Google source verification
नौकरी

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

गोंडा में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 21 मार्च 2026 को जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में 25 से अधिक निजी कंपनियां शामिल होकर योग्य अभ्यर्थियों को मौके देंगी, जिससे जिले के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत गोंडा जिले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देवीपाटन मण्डल द्वारा 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शहर के जिला पंचायत सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे।

हाईस्कूल से लेकर बीटेक तक के युवाओं को मिलेगा मौका

सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं। हालांकि, सभी उम्मीदवारों के लिए सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध रोजगार मेले की जानकारी देखकर आवेदन कर सकते हैं। और अपनी पसंद के अनुसार कंपनियों का चयन भी कर सकते हैं। इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लेने के पात्र होंगे। यानी लगभग हर शैक्षिक पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए यहां अवसर मौजूद रहेंगे।

शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आये

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज—जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर समय से स्थल पर पहुंचें। इससे चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद यह आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।