बहराइच

केजरीवाल सरकार ने बहराइच के इस युवा को दिया बड़ा पद, पूरे यूपी में मचा हड़कंप

दिल्ली की आप सरकार ने बहराइच के रहने वाले आदिल अहमद खान को दिल्ली में ऐशिया की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडी आजादपुर मंडी का अध्यक्ष बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2017, 6:17 PM IST
kejriwal
kejriwal

बहराइच. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बहराइच के रहने वाले आदिल अहमद खान को दिल्ली में ऐशिया की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडी आजादपुर मंडी का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। आदिल अहमद खान ज़िले के मटेरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जोकहा सलारपुर के रहने वाले हैं। आदिल के पिता जमील अहमद खान बहराइच के ग्रामीण बैंक में बतौर सीनियर मैनेजर रह चुके हैं एवं सेवानिर्वत्ति के बाद बहराइच के इन्जीनियर्स कॉलोनी में रह रहे हैं।

आम आदमी पार्टी में सक्रियता और ईमानदारी से काम करने का इनाम देते हुए केजरीवाल सरकार ने आदिल को आजादपुर मंडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की शिफारिश को उप-राज्यपाल के यहां से मंजूरी मिलने के बाद आदिल खान की नियुक्ति का शासनादेश भी मंगलवार को जारी कर दिया गया। आदिल खान सोमवार 13 नवम्बर को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पार्टी में आने से पहले आदिल ने दिल्ली में ही प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में करीब 7 साल तक अपनी सेवा दी है। अन्ना आंदोलन के वक्त भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से प्रभावित होकर आदिल ने आम आदमी पार्टी से जुड़कर काम करना शुरू किया। नौकरी के साथ समाजसेवा करने में दिक्कत आने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी में सक्रियता से काम करना शुरू किया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आदिल कैबिनेट मंत्री गोपाल राय का काम देखने के साथ संगठन की ज़िम्मेदारी भी निभाते रहे। हाल में हुए बवाना विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

दिल्ली के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं गुजरात के संगठन विस्तार में आदिल खान बड़ी भूमिका निभा रहे है। वर्तमान में वह गुजरात में पार्टी के केन्द्रीय प्रभारी बनकर चुनाव प्रचार संभाल रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने उन्हें मंडी अध्यक्ष नियुक्त कर ना सिर्फ आदिल का बल्कि बहराइच का मान बढ़ाने का काम किया है।

Published on:
Also Read
View All