बहराइच

सरकारी बंगले में तोड़फोड़ पर मंत्री अनुपमा का बयान, कहा- जैसा राजा होता है वैसी ही उसकी प्रजा हो जाती है

योगी सरकार की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास मंत्री अनुपमा जायसवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए विरोधियों के ऊपर जमकर तंज कसा।

2 min read
Jun 13, 2018
bahraich
सरकारी बंगले में तोड़फोड़ पर मंत्री अनुपमा का बयान, कहा- जैसा राजा होता है वैसी ही उसकी प्रजा हो जाती है

बहराइच. जिले में दौरे पर आईं योगी सरकार की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास मंत्री अनुपमा जायसवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए विरोधियों के ऊपर जमकर तंज कसा। बीते दिनों यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बंगले को तहस नहस करने के मामले का पर्दाफाश होने के बाद यूपी की ब्योरोंक्रेसी पर उंगली उठाते हुए कप-प्लेट उठाने वाला भद्दा बयान देकर सरकारी मशीनरी को आड़े हाथ लिया था। इस मामले पर बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने अपना तर्क देते हुए बयान दिया कि, जैसा राजा होता है वैसी ही उसकी प्रजा हो जाती है। इस सरकार में सभी अधिकारी अपना काम ठीक से तरह से कर रहे हैं और जो अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं उनसे उसी तरीके से सख्ती से निपटा भी जा रहा है।

वहीं अटल बिहारी बाजपेई के अस्वस्थ होने के प्रकरण पर मंत्री अनुपमा जयसवाल ने कहा कि वे हमारे नेता ही नहीं अभिभावक हैं। उनका नाम लेने से मन रोमांचित हो जाता है। हमने उनसे काम करने की शैली को सीखने का प्रयास किया। वे बहुत आदरणीय हैं। भगवान उन्हें सतायु करे, चिरआयु करे, स्वस्थ हों और जल्द हम सब के बीच हों।

वहीं हाल ही में मुख्यमंत्री के साथ हुई आंगनबाड़ी संगठन के लोगों के साथ वार्ता के सवाल पर बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास मंत्री अनुपमा जयसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश में कार्यरत कई आंगनबाड़ी संगठन के लोगों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री की तरफ ये आश्वासन मिला है कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को जल्द ही बढ़ा हुआ मानदेय बढ़ोतरी का तोहफ़ा मिलेगा। वहीं आध्यात्मिक गुरु भैय्यू जी महाराज के बारे में मंत्री अनुपमा जयसवाल ने कहा कि ये काफी दुखद घटना है।

Published on:
13 Jun 2018 08:02 am