बहराइच

इस जिले से चोरी हुईं 400 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां, गांव में आक्रोश

Bahraich Radha Krishna idol : बहराइच में एक गांव में 400 साल पुरानी राधा और श्रीकृष्ण की 400 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं।

less than 1 minute read
Feature image
बहराइच में 400 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, PC- X

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार देर रात एक पुश्तैनी मंदिर से करीब 400 वर्ष प्राचीन अष्टधातु की राधा-कृष्ण की बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हो गईं। घटना रामगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के मजरे कुट्टी गांव की है। चोरी की वारदात सामने आते ही गांव में आक्रोश फैल गया और श्रद्धालुओं ने जल्द खुलासे की मांग की है।

गुरुवार तड़के मंदिर की सफाई करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने जब गर्भगृह में प्रतिमाएं गायब देखीं तो शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी गई। थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।

गांव में मौर्य परिवार के करीब 25 घर हैं और सभी एक ही परिवार से जुड़े बताए जाते हैं। इसी परिसर में बिना दरवाजे का छोटा राधा-कृष्ण मंदिर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण की लगभग 5 किलो और राधारानी की करीब 3 किलो वजनी अष्टधातु प्रतिमाएं स्थापित थीं। ग्रामीणों के अनुसार ये मूर्तियां करीब चार सौ साल पुरानी थीं और पूरे इलाके की आस्था का केंद्र थीं।

चोरी की घटना से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द प्रतिमाएं बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Published on:
26 Feb 2026 09:24 pm