बहराइच

Bahraich Accident: एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, ननिहाल से लौटते समय हुआ हादसा

Bahraich Accident: बहराइच जिले में नाना के घर से वापस लौट रहे एक मेडिकल छात्रा समेत दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे एक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में कैसरगंज के पास दम तोड़ दिया।

2 min read
Jan 04, 2025
मृतकों की फाइल फोटो

Bahraich Accident: बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा खजूरी मार्ग पर तिवारी पुरवा के पास अपने नाना के घर से वापस जा रहे एक मेडिकल छात्र समेत दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे मेडिकल छात्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को लखनऊ ले जाते समय कैसरगंज में उसने अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक झटके में दो घरों के चिराग बुझ गए।

Bahraich Accident: बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदहा खजूरी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें शिवशंकर पुरवा के रहने वाले निखिल उर्फ वेद शुक्ला 19 वर्ष व श्रावस्ती जिला दामू पुरवा सतरही सोनवा के रहने वाले उनके मामा के लड़के सूरजपुत्र अजय पांडे बाइक पर सवार थे। निखिल अपने नाना के घर गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने निखिल उर्फ वेद शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरजपुत्र अजय पांडे का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय कैसरगंज के पास उनकी मौत हो गई। दोनों परिवारों के पास सूचना पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष बोले- अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही

थानाध्यक्ष करुणा शंकर पांडे ने बताया की अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Published on:
04 Jan 2025 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर