4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: मौसम का ‘डबल अटैक’! ओले, आंधी और बिजली की चेतावनी इन 35 जिलों में अलर्ट, 60 KM रफ्तार से हवाएं

UP Rains: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। IMD ने इन 35 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फाइल फोटो पत्रिका

सांकेतिक तस्वीर फाइल फोटो पत्रिका

UP Rains: यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। कई जिलों में अचानक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं फसलें खराब हो रही हैं। तो कहीं हादसों में जान जा रही है। कुशीनगर में पेड़ गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है।

UP Rains: यूपी के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम बेहद अस्थिर बना हुआ है। शुक्रवार देर रात आगरा में ओले गिरे, जबकि मथुरा में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कुशीनगर में तेज आंधी के दौरान पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक भाई और बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 35 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसके अलावा 55 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, भदोही और नोएडा सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वाराणसी में धूल भरी आंधी चली, जबकि आगरा में तेज तूफान के कारण पांच मकान गिर गए। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। बीते दो दिनों में बिजली गिरने से पांच लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें वाराणसी के एक शिक्षक और उनकी पत्नी भी शामिल है।

अगले तीन दिन इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ओले गिरने की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका असर अब पूरे प्रदेश में फैल रहा है। आने वाले दिनों में यह प्रभाव और बढ़ सकता है। 5 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। 6 अप्रैल को पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी इलाके में मौसम साफ रहेगा। 7 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश ओले गिरने की चेतावनी

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अमेठी, औरैया, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी लखीमपुर, खीरी, ललितपुर महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।