3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रक चालक से वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले में केस दर्ज, जांच हुई तेज

बहराइच में ट्रक चालक से वसूली का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। एसपी के निर्देश पर अज्ञात वर्दीधारी के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स वायरल वीडियो

फोटो सोर्स वायरल वीडियो

बहराइच में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक वर्दीधारी व्यक्ति ट्रक चालक से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और अज्ञात कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अवैध वसूली का एक मामला चर्चा में आ गया है। जिसने पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पूरा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरा मोड़ का बताया जा रहा है। जहां एक वर्दी पहने व्यक्ति ट्रक चालक से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। हालांकि पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि यह घटना पुलिस चौकी के पास की है। जहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक को रोककर उससे कथित तौर पर रुपये लिए गए। इसी दौरान किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

अज्ञात वर्दीधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिले के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। उनके आदेश पर संबंधित चौकी प्रभारी द्वारा अज्ञात वर्दीधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

वायरल वीडियो की पुलिस जांच करने में जुटी

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क पर होने वाली वसूली के मामलों को लेकर बहस छेड़ दी है। आम लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे कानून के दायरे में लाने की बात कही जा रही है।