बहराइच

Bahraich Accident: परीक्षा देने निकले दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, एक झटके बुझ गए दो घरों के चिराग एक की हालत नाजुक

Bahraich Accident: बहराइच जिले में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

2 min read
Feb 20, 2026
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Bahraich Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से यह हादसा हुआ। चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।

Bahraich Accident: बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। बहराइच-नानपारा मार्ग पर झिंगहा घाट के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राजापुर माफी गांव के रहने वाले आशाराम का 17 वर्षीय बेटा मस्तराम अपने मामा के बेटों रोहित और जयहिंद के साथ सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। तीनों को शहर के सिटी मांटेसरी स्कूल में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंचना था। रास्ते में झिंगहा घाट स्थित हनुमान मंदिर के सामने अचानक तेज गति से आ रही बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे।

दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़ हुआ फरार

हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मस्तराम और रोहित को मृत घोषित कर दिया। जयहिंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक मस्तराम के पिता ने बताया कि उनका बेटा परीक्षा को लेकर उत्साहित था। लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
20 Feb 2026 04:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर