बहराइच

Bahraich: नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने घाघरा में लगाई छलांग,सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

Bahraich News: बहराइच जिले की एक नगर पंचायत के 10 सभासदों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप लगाए। जिससे आहत होकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति परिवार के साथ गाड़ी पर बैठकर घाघरा नदी के पास पहुंचे। और गाड़ी से उतरकर छलांग लगा दी। पुलिस की तत्परता से उन्हें बाहर निकाल कर CHC ले जाया गया। जहां से बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

2 min read
Mar 22, 2025
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

Bahraich News: बहराइच जिले की जरवल नगर पंचायत के 10 सभासदों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। शिकायती पत्र में सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिससे आहत होकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति परिवार के साथ घाघरा नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से अध्यक्ष के पति को बचा लिया। उन्हें सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Bahraich News: बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जरवल के अहमद शाह नगर रहने वाले इंतजार अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम के पति हैं। इंतजार अहमद का अपराधिक इतिहास है। वह पुलिस विभाग में हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में दर्ज है। जरवल नगर पंचायत के 10 सभासदों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप लगाया। डीएम और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति हिस्ट्रीशीटर होने के बाद भी नगर पंचायत पर अपना वर्चस्व बनाए रखते हैं। हम सभासदों पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। इससे आहत होकर अध्यक्ष पति पूरे परिवार के साथ शाम छह बजे वाहन से घाघरा नदी के तट पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने परिवार समेत नदी में कूदने का फैसला किया। लेकिन कुछ देर बाद अध्यक्ष पति नदी में कूद गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे। पुलिस की तत्परता से अध्यक्ष पति को बचा लिया गया। CHC पर 2 घंटे इलाज के बाद उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अध्यक्ष पति का कहना है कि उनके ऊपर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। उन्हें सभासद अपशब्द कहते हैं। उनके शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उनसे पैसा भी लेते हैं। जिसका स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद है।

थानाध्यक्ष बोले- अध्यक्ष पति पर भ्रष्टाचार के आरोप है उसका सामना करना चाहिए

जरवल रोड थानाध्यक्ष बोले- जरवल रोड थाना अध्यक्ष ने मीडिया को दी गई जानकारी में कहा कि काफी संख्या में सभासद शिकायत करने अधिकारियों को गए। इसी से आहत होकर कदम उठाया है। लेकिन उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उसका सामना करना चाहिए। शिकायत की जांच होगी। जिसमें में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।

Published on:
22 Mar 2025 09:02 am
Also Read
View All

अगली खबर