बहराइच

Bahraich News: भारत- नेपाल सीमा आईसीपी में तैनात महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, दो के खिलाफ केस दर्ज

भारत- नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैनात महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिससे हड़कंप मच गया है। मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Dec 08, 2024
Bahraich News
भारत नेपाल सीमा फोटो

Bahraich News: बहराइच जिले के रुपईडीहा थाने की पुलिस ने लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैनात महिला संविदा कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Bahraich News: भारत- नेपाल सीमा पर स्थापित लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैनात महिला संविदा कर्मचारियों से छेड़छाड़ के मामले में विभाग के ही दो अधिकारियों पर केस दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। महिला आईपीसी में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थी। आरोप है कि महिला के सीनियर अधिकारी उससे छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से किया था। लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ। यह प्रकरण बीते करीब 8 माह से चल रहा है। महिला की जब नहीं सुनी गई, तो उसने विभाग से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद फिर उसने एक बार पुलिस को तहरीर दी। लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। सभी तरफ से निराश होकर महिला कर्मी ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर आईपीसी में तैनात दो अधिकारियों के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि यह मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। कोर्ट के आदेश पर आईपीसी के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
08 Dec 2024 10:34 am
Published on:
08 Dec 2024 10:34 am
Also Read
View All
नेपाल की आपदा पर CM योगी ने जताई संवेदना, बोले- भारत-नेपाल के रिश्ते सिर्फ राजनीति नहीं, साझा सांस्कृतिक विरासत से जुड़े

Nepalganj Train: पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, अब वाराणसी से सीधे नेपालगंज रोड पहुंचेगी ट्रेन; 1 सितंबर से शुरू होगा सफर

Bahraich Crime: नंद कुमार हत्याकांड: पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

नेपाल की बाढ़ में बहकर UP पहुंचे हाथी; बहराइच के कैलाशपुरी बैराज में फंसे, वन विभाग की टीम किया रेस्क्यू

UP Politics: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- जनता का ध्यान भटकाने के लिए हो रही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति