बहराइच

Bahraich News: बहराइच मूर्ति विसर्जन कांड: युवक का शव घर पहुंचा जुटी हजारों की भीड़, इन मांगों को लेकर परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

Bahraich News: बहराइच जिले के महाराजगंज बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान ईट पत्थर चलने के बाद कई राउंड फायरिंग के बाद एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। आज सुबह जब उसका शव घर पहुंचा तो आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ इन मांगों को लेकर फिलहाल अंतिम संस्कार करने से मान कर दिया है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
2 min read
Oct 14, 2024
Gonda news
बहराइच में युवक का शव गांव पहुंचा तो जुटी देखने वालों की भीड़

Bahraich News: बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में फायरिंग में युवक की मौत के बाद रात से ही हंगामा खड़ा हो गया है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। जिले भर में कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान महाराजगंज बाजार में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना भी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव जब सुबह गांव पहुंचा तो आसपास के लोगों की भारी भीड़ देखने के लिए जुट गई। अंतिम संस्कार के लिए समझाने गए नायब तहसीलदार को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। परिजनों ने बुलडोजर कार्रवाई और आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। प्रशासन परिवार को समझने में जुटा है।

Bahraich News: बहराइच जिले में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की प्रतिमा हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में पहुंचने के बाद जब मूर्ति एक दूसरे समुदाय के मकान के सामने से गुजर रही थी। लोगों का आरोप है कि उस दौरान किसी ने मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद बवाल बढ़ गया पत्थर बाजी के बाद आरोप है कि दूसरे समुदाय की कुछ उपद्रवी लोगों ने कई राउंड फायरिंग किया। इस गोलीबारी की घटना में रेहुआ मंसूर गांव के रहने वाले रामगोपाल मिश्र 22 वर्ष को गोली लगी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग और घायल बताए जा रहे हैं। जो इधर-उधर निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कर रहे हैं। देर रात तक घटना को लेकर मूर्ति विसर्जन का कार्य रुक गया। हालांकि मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी डीआईजी और आयुक्त समेत बड़े अधिकारियों के समझाने पर लोग मान गए। इसके बाद मूर्ति विसर्जन का कार्य संपन्न हुआ।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो भारी संख्या में लोगों की जुटी भीड़

रात में जब पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन सुबह युवक के शव को लेकर गांव पहुंचे तो आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में देखने के लिए पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजन दोषियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई और एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। परिवार के लोगों को समझाने पहुंचे नायब तहसीलदार को भी ग्रामीणों ने भगा दिया।

प्रभारी निरीक्षक बोले- शांति व्यवस्था कायम अधिकारियों से चल रही वार्ता
राम गांव थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों से वार्ता चल रही है। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

Updated on:
14 Oct 2024 12:26 pm
Published on:
14 Oct 2024 12:26 pm