2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में खून की होली…जमीन और जेवर के विवाद में बेटे ने परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर आंगन में लगा दी लाशों की ढेर

होली से पहले बेटे ने खून की होली खेल कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घर के आंगन में लाशों का ढेर देखकर लोगों के रूह कांप गए। आरोपी ने मां-बाप सहित चार लोगों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल का निरीक्षण करते SP फोटो सोर्स विभाग और AI

घटनास्थल का निरीक्षण करते SP फोटो सोर्स विभाग और AI

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। होली से पहले ही एक परिवार में ऐसा खूनखराबा हुआ। जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। पैसों के विवाद में एक युवक ने अपने ही घर को उजाड़ दिया। माता-पिता समेत चार अपनों की जान ले ली। गांव में मातम और सन्नाटा पसरा है।

बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना के गांव बसंतपुर रुदल गांव की है। देर रात करीब साढ़े बारह बजे जब पूरा गांव सो रहा था। तभी बदलूराम के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। देखते ही देखते खुशहाल परिवार का आंगन खून से लाल हो गया। बताया जा रहा है कि बदलूराम ने कुछ समय पहले जमीन और गहने बेचे थे। इसी पैसे को लेकर उनके बेटे निरंकार का परिवार में विवाद चल रहा था। रात में बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में उसने पास रखी कुल्हाड़ी उठा ली। सबसे पहले अपने पिता पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने दौड़ी मां संजू देवी, बहन पार्वती और दादी सिताला को भी उसने नहीं छोड़ा। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

आंगन का दृश्य देखकर लोगों के रूह कांप गए

शोर सुनकर आसपास के लोग जब घर पहुंचे। तो आंगन में चारों के शव पड़े थे। यह दृश्य इतना भयावह था कि हर किसी की रूह कांप गई। खुद को लोगों से घिरा देख निरंकार ने भी ईंट से अपने सिर पर वार कर जान देने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। घटना के वक्त घर में मौजूद 11 साल का एक बच्चा डर के मारे कोने में छिपकर सब कुछ देखता रहा। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा है। और हर आंख नम है।

आरोपी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। राम नयन सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।