Bahraich News: योगी सरकार के निर्देश पर माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बहराइच जिला प्रशासन ने यूपी के टॉप 50 माफिया की सूची में शामिल देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह की पत्नी के नाम दर्ज डेढ़ करोड़ रुपये का मकान कुर्क किया है।
Bahraich News: यूपी के टॉप 50 माफिया की सूची में शामिल देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह पयागपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। इस समय वह जेल में बंद है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को बहराइच जिला प्रशासन ने माफिया की पत्नी के नाम दर्ज करीब डेढ करोड रुपए का मकान कुर्क कर लिया है।
Bahraich News: बहराइच जिले के पयागपुर थाना के गांव मनोहरपुर माफी के रहने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। वर्तमान समय में वह फिरोजाबाद जेल में बंद है। उत्तर प्रदेश के टॉप 50 माफिया की सूची में इनका नाम शामिल है। योगी सरकार की तरफ से माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बहराइच जिला प्रशासन ने मंगलवार को माफिया के पत्नी सारिका सिंह के नाम दर्ज शहर के मोहल्ला रायपुर राजा में स्थित मकान को प्रशासन ने कुर्क किया है।
नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने मीडिया को बताया कि डीएम के निर्देश पर एक सप्ताह पूर्व गब्बर सिंह के मकान पर नोटिस चस्पा कर कुर्की की चेतावनी दी गई थी। समय पूरा होने पर मंगलवार को टीम पहुंची। ढोल नगाड़े के बीच मकान की कुर्की की गई। इसमें नगर मजिस्ट्रेट के साथ सीओ सिटी रमेश कुमार पांडेय, देहात कोतवाल परमानंद तिवारी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने मकान को कुर्क कर दिया।