बहराइच

Bahraich News: बहराइच जिले के इस ग्राम पंचायत के प्रधान की गई प्रधानी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर बने थे प्रधान

Bahraich News: बहराइच जिले के इस ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे ग्राम पंचायत के प्रधान बन गये थे। शिकायत के बाद जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर डीएम मोनिका रानी ने प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। जिससे प्रधानी जा सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 12:38 PM IST
Bahraich News
विकास भवन बहराइच

Bahraich News: बहराइच जिले के रिसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत रायपुर कबूला की ग्राम प्रधान ने पंचायत चुनाव में पिछड़ी जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ा था। जीत भी हासिल की थी। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर डीएम ने इसकी जांच कराई तो प्रधान पिछड़ी जाति से संबंधित कोई प्रमाण पत्र नही दे पाये। जिस पर डीएम ने जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। जिससे प्रधानी अब खतरे में पड़ गई है। जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद प्रभारी डीपीआरओ ने प्रधान के सारे वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए हैं।

Bahraich News: बहराइच जिले के रिसिया विकासखंड के गांव पंचायत रायपुर कबूला प्रधान पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था। गांव के शाकिर अली ने पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ा था। और जीत भी हासिल की थी। इसी गांव के रहने वाले फारूख ने शाकिर अली को सामान्य जाति का बताते हुए डीएम से शिकायत किया था। डीएम के निर्देश पर शाकिर अली के जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई गई। जांच के दौरान शाकिर अली पिछड़ी जाति होने का कोई प्रमाण पत्र नहीं दे पाए। इसके बाद डीएम ने उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया। जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद प्रधानी खतरे में पड़ गई है। डीपीआरओ ने जाति प्रमाण निरस्त होने के तत्काल बाद प्रधान के सारे वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद गांव पंचायत में हड़कंप मच गया है। सारी फाइल सीडीओ डीएम और एसडीएम को भेज दी है। अब उच्च अधिकारियों के यह जानकारी प्रभारी डीपीआरओ ने मीडिया रिपोर्ट में दी।

Updated on:
18 Jan 2025, 12:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All