बहराइच

बहराइच हिंसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य साजिशकर्ता 5 साथियों के साथ गिरफ्तार

बहराइच हिंसा: 13 अक्टूबर को हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव के निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने दंगे के मुख्य साजिशकर्ता और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Nov 10, 2024

बहराइच हिंसा: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुए बवाल के बाद राम गोपाल मिश्रा की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दंगे के मुख्य साजिशकर्ता और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़क उठी थी हिंसा

बहराइच में 13 अक्टूबर को हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव के निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब हिंसा और आगजनी की साजिश में शामिल अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहराइच हिंसा में किनकी हुई गिरफ्तारी?

थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महाराजगंज कस्बा निवासी शकील उर्फ बबलू, मोहम्मद इरफान, फरहान राजा, मोहम्मद हबीब, तौसीफ राजा और मोहम्मद नूरानी शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में सिपाही संदीप कुमार, विवेक पाल और प्रियंका राठौर ने इन आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Also Read
View All