बहराइच में बाइक और टेंपो की जोरदार टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में युवक जिंदा जल गया। शादी का कार्ड देकर लौट रहा था। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी। वहां पर अब मातम पसरा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी। कि बाइक में आग लग गई। और बाइक सवार युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जांच में जुट गई है।
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यह हादसा नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर दीक्षित ढाबा के पास हुआ। जहां एक बाइक और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। बाइक सवार युवक राजेश कुमार (34), निवासी सुमईगौढ़ी गांव, गंभीर रूप से घायल हो गए। और आग की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि राजेश कुमार पकरिया दीवान गांव में शादी का कार्ड देकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो से उनकी टक्कर हो गई। टेंपो नैनिहा सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर नानपारा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं घायल राजेश को अचेत हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर गायघाट चौकी प्रभारी दिलीप उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार टेंपो चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।