बहराइच

अपराधी प्रवृति के लोग गुंडे माफिया सपा व बसपा शासन काल में पनपे

अपराधी प्रवृति के लोग गुंडे माफिया सपा व बसपा शासन काल में पनपे
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 6:02 PM IST
suresh pasi
अपराधी प्रवृति के लोग गुंडे माफिया सपा व बसपा शासन काल में पनपे

श्रावस्ती. व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सुरेश पासी ने जिले में आकर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर गार्ड अॉफ आनर की सलामी दी गई। जिसके बाद मंत्री जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही मंत्री जी ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रेसवार्ता के दौरान सुरेश पासी ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये जो गुंडे माफिया है ये सपा और बसपा शासन काल में पनपे हुए है। जब से हमारे मुख्यमंत्री योगी जी ने कार्यभार ग्रहण किया है इन गुंडे माफ़ियाओं पर कार्रवाई की जा रही है। ये गुंडे माफिया सपा और बसपा के शासन काल में ही पनप कर आगे बढ़े हैं। अब या तो अपराधी जेल में हैं या प्रदेश से बाहर पलायन कर रहे हैं। जब से हमारी सरकार आई है कानून व्यवस्था ढर्रे पर आई है।

महिलाएं अब चैन की सांस ले रही हैं। किसान खुशहाल है हमारी सरकार किसानों के प्रति सजग है।
जब से हमारी सरकार आई है बेरोजगारों को काफी रोजगार मिला है।

इसके साथ ही सपा नेताओं द्वारा एनकाउंटर पर टिप्पड़ी किये जाने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये जांच का विषय है कि एनकाउंटर फर्जी है या सही है, लेकिन जहां अपराधी मारे जाते हैं वहां की जनता खुशहाल हो जाती है। इस दौरान श्रावस्ती विधान सभा के विधायक राम फेरन पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All