बहराइच

जायरीनों से भरी बस और कार में हुई भीषण टक्कर, मच गया कोहराम

जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर सनशाइन स्कूल के पास एक बस और कार की भीषण टक्कर हो गई.
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 6:11 PM IST
Kota road Car Accident Nehru Garden Road
Car accident

श्रावस्ती. जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर सनशाइन स्कूल के पास एक बस और कार की भीषण टक्कर हो गई जिसमें कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ऐसे हुआ हादसा-

इकौना थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर बाईपास के निकट जायरीनों से भरी बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। बस-नेपाल राष्ट्र से जायरीनों को लेकर अजमेर जा रही थी। तभी इकौना के बौद्ध परिपथ पर कार से आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई जिसमें कार सवार युवक सगीर निवासी काजीपुरा बहराइच की मौके पर ही मौत गयी। जबकि कार सवार अब्दुल रहमान, अरशद, नाजमी, उमैरा व जाकिरा निवासी बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शादी समारोम में जा रहे थे सभी-

बताया जा रहा है की सभी कार सवार इकौना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी बौध्द परिपथ पर सनशाइन स्कूल के पास बलरामपुर की ओर से आ रही नेपाल राष्ट्र की जायरीनों से भरी बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

पुलिस ने दिया बयान-

वहीं इस मामले में इकौना थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे बताते हैं कि घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर करवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All