बहराइच में चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चालक ग्राम विकास अधिकारी ने समय रहते कूदकर जान बचाई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। जिससे ट्रैफिक प्रभावित रहा।
बहराइच में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे ग्राम विकास अधिकारी ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इस घटना के कारण सड़क पर अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ का ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।
बहराइच शहर के पुलिस लाइन रोड पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार वर्मा नाम के व्यक्ति ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सुबह के समय जब वह अपनी कार से पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने के सामने पहुंचे। तो उन्हें कार के अंदर असामान्य गर्मी महसूस हुई।
कार में एसी चलने के बावजूद अंदर तापमान ज्यादा लगने पर उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे रोककर जांच करने का फैसला किया। जैसे ही वह कार से बाहर निकले। अचानक गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख वह तुरंत दूर हट गए। और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
इस घटना के कारण बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बाद में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। लेकिन जब तक टीम पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर लोगों का मानना है कि कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, असली कारण की जांच की जा रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था।