बहराइच

देवरिया के शेल्टर होम में बच्चियों के यौनाचार पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांगा योगी सरकार का इस्तीफा

देवरिया के शेल्टर होम में बच्चियों के यौनाचार पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांगा योगी सरकार का इस्तीफा
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 5:37 PM IST
bahraich
देवरिया के शेल्टर होम में बच्चियों के यौनाचार पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांगा योगी सरकार का इस्तीफा

बहराइच. बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद यूपी के देवरिया जिले के एक शेल्टर होम के अंदर से सामने आई बच्चियों से देह व्यापार कराने की ज्वलंत घटना ने पूरे देश को बुरी तरह शर्मशार करके रख दिया है। वहीं इस घटना कांड के सामने आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार दोनों सरकारें विपक्ष के निशाने पर आ गयी हैं। इसी कड़ी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उत्तरप्रदेश की मौजूदा सरकार के ऊपर तगड़ा निशाना साधते हुए संदेश वायरल कर जवाब मांगा है कि बिहार के बाद अब यूपी के देवरिया में स्थगित मान्यता वाले नारी संरक्षण केंद्र से भी यौनाचार की ख़बर ने साबित कर दिया है कि सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ़ प्रचार का विषय है। सत्ताधारियों को बताना ही होगा कि जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां-वहां ऐसा क्यों हो रहा है.?

वहीं नारी संरक्षण गृह जैसे संवेदनशील स्थल में शरण लेने वाली बच्चियों के साथ यौनाचार कराये जाने जैसे गंभीर प्रकरण को लेकर सूबे का माहौल महिला सुरक्षा के मामले को लेकर एक बार फिर काफी तल्ख हो गया है। वहीं इस गंभीर मामले से आहत लोग सूबे के तमाम हिस्सों में तरह तरह प्रदर्शन कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

वहीं इस सांगीन मामले को लेकर भारत नेपाल बार्डर के जिले बहराइच में कांग्रेस पार्टी से जुड़े शहर के तमाम कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रूट मार्च निकाल कर अपना विरोध जाहिर किया और जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीअो सिटी को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्काल पद से हटाने की मांग की।शहर के युवक कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ और महिला सुरक्षा का नारा बुलंद कर रहे हैं। वहीं योगी सरकार के राज में महिला संरक्षण गृह में बच्चियों के साथ यौनाचार कराने का काम किया जा रहा है। ये बहुत ही शर्मनाक कांड है। जिसपर देश के प्रधान मंत्री को तत्काल ऐक्शन लेना होगा।

Updated on:
7 Aug 2018, 5:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All