बहराइच

भारत-नेपाल सरहद पर पकड़ी गई करोंड़ो की चरस व स्मैक की खेप

मेडिकल पट्टी में बांधकर हो रही थी स्मैक की सप्लाई !
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 6:26 PM IST
Croroes of worth drugs
भारत-नेपाल सरहद पर पकड़ी गई करोंड़ो की चरस व स्मैक की खेप

Bahraich . भारत नेपाल बार्डर रुपइडीहा क्षेत्र में नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। वर्षों से चल रहे नशे की काली दुनियां का साम्राज्य खत्म करनें के लिये रुपईडीहा थाने की पुलिस और SSB की टीम 24 घँटे सरहद की निगरानी में जी जान से जुटी हुई है। इसके बावजूद नशे के कारोबार से जुड़े तमाम शातिर अपराधी चोरी छिपे अपने मिशन को अंजाम देने में कहीं न कहीं कामयाब हो जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत नेपाल बार्डर की निगरानी में जुटी SSB और रुपईडीहा थाने की पुलिस द्वारा की गई संयुक्त चेकिंग अभियान की कारवाही के दौरान करीब 75 लाख रुपये की चरस व 70 लाख रुपये की कीमत की स्मैक की खेप सहित 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बार्डर पुलिस के अफसरों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमा के रास्ते बड़े पैमाने पर नशे की खेप तस्करी के लिये जाने वाली है।जिस सूचना पर अलर्ट हुई बार्डर पर तैनात SSB की टीम ने एक तस्कर की तलाशी ली जिसने अपने पैर में मेडिकल पट्टी के अंदर 50 ग्राम स्मैक को बांधकर नेपाल ले जाने की फिराक में था। बरामद स्मैक की कीमत करीब 70 लाख रुपये आँकी गयी है।गिरफ्त में आये तस्कर की पहचान नानपारा क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी शमी अहमद के रूप में हुई है। वहीं नेपाल से भारत में खपाने के लिये लायी गयी करीब डेढ़ किलो चरस के साथ 2 तस्करों को दबोचा गया है, जिसकी अंर्तराष्ट्रीय कीमत करीब 75 लाख रुपये आँकी गयी है।

SP ग्रामीण रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इंडो नेपाल सीमा से सटे थाने के बाबागंज चौकी के पास से रुपईडीहा थाने की पुलिस टीम ने नेपाल से तस्करी कर लायी गयी लगभग डेढ़ किलो चरस की खेप बरामद की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। नशे की ये बड़ी खेप दो शातिर कुख्यात तस्करों के कब्जे से उस वक़्त बरामद की गई है जब ये इसे नेपाल चरस की खेप लाकर देश के अन्य हिस्सों में भेजने की फिराक में थे.बताया जा रहा है की ये तस्कर बरामद की गई चरस को लखनऊ , दिल्ली, मुम्बई,कलकत्ता, शिमला सहित अन्य कई बड़े शहरों में सप्लाई करने की फ़िराक में थे की तभी पुलिस ने इन्हें रंगेहाँथ दबोच लिया। वही सीमा पर तलाशी के दौरान एसएसबी को एक तस्कर के पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई है इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब 70 लाख रुपये के आस पास आँकी गयी है। एसएसबी ने तस्कर सहित स्मैक को उस वक़्त बरामद किया जब नशे के सामान को भारत से नेपाल में ले जाने की फिराक में था। चेकिंग के दौरान बरामद स्मैक की खेप सहित तस्कर को SSB की टीम ने रुपईडीहा पुलिस को सौंप दिया जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Published on:
Also Read
View All