बहराइच

भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे पर दबंगों का हमला, हाथ पैर तोड़ा

टना की वजह आपस में झगड़ रहे लोगों का बीच बचाव करना बताया जा रहा है

2 min read
Feb 04, 2018
bahraich

बहराइच. जिले में दबंगों की करतूत थमने का जरा भी नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र से सामने आया है। जहां के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जटा शंकर सिंह के बेटे को मोटर साइकिल सवार दबंगों ने मार मारकर बुरी तरह लहूलुहान करके फरार हो गए। घायल युवक जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। घटना की वजह आपस में झगड़ रहे लोगों का बीच बचाव करना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो हमलावरों ने भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे को इंदिरा स्टेडियम के पास रोककर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

देहात कोतवाली के सिविल लाइन निवासी पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह के बेटे बृजेन्द्र प्रताप सिंह शुक्रवार की रात बाइक से डिगिया तिराहे की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। जिला अस्पताल चौराहे के पास कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे। बृजेन्द्र वहां रुके। उन्होंने झगड़ा कर रहे युवकों को डांट कर भगा दिया। फिर वह बाइक से घर की ओर चले। जैसे ही उनकी बाइक इंदिरा स्टेडियम के पास पहुंची। पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। जब तक वह कुछ समझ पाते दोनों हमलावर युवकों ने उन पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे बृजेन्द्र का सिर, दाहिना हाथ व दाहिना पैर घायल हो गया। जब तक लोग दौड़े, हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल के बड़े भाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह को वारदात की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। मेडिकल में पैर व हाथ की हड्डी के फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।

सूचना दिए जाने के बावजूद शुक्रवार की रात लगभग एक बजे के बाद पुलिस सक्रिय हुई। देहात कोतवाल आलोक राव ने बताया कि मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Updated on:
04 Feb 2018 11:56 am
Published on:
04 Feb 2018 11:54 am
Also Read
View All