पी सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के घर आयोजित मांंगलिक कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्ययमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शिरकत करने पहुंचे
बहराइच. यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के घर आयोजित मांंगलिक कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्ययमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान राम मंदिर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब राम जी चाहेंगे, तभी होगा मंदिर का निर्माण।
सब भगवान करा रहे हैं
उन्होंने कहा कि भगवान की इच्छा के बगैर कुछ नहीं कर सकते। वहीं योगी सरकार द्वारा अयोध्या में राम की प्रतिमा का कद सरदार पटेल की प्रतिमा से छोटे कद की लगवाने पर दिनेश शर्मा ने कहा की ये सब भगवान ही करा रहे हैं। वहीं अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूकने वाली बहराइच की भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले के अयोध्या में राम मंदिर के स्थान परsavitri baai fu गौतम बुद्ध का मंदिर बनाने की अपील करने वाले विवादित बयान पर शर्मा ने कहा की भाजपा में जो पार्टी का अध्यक्ष और जो मुख्यमंत्री कहता है वही पार्टी लाईन होती है।
मुकुट बिहारी वर्मा के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में दिनेश शर्रमा के अलावा यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल, जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी से BJP विधायक सुरेश्वर सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।