बहराइच

ज्वाइनिंग करने पहुंची महिला कलेक्टर, कहा- नहीं रुकेगा किसी का जायज काम

2009 बैच की आईएएस माला श्रीवास्तव नेे जनपद मुख्यालय पहुंचकर कोषागार में पदभार ग्रहण किया

2 min read
Mar 11, 2018
bahraich

बहराइच. 2009 बैच की आईएएस माला श्रीवास्तव नेे जनपद मुख्यालय पहुंचकर कोषागार में पदभार ग्रहण किया। पदभार सम्भालने के उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों व परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने चैम्बर में वरिष्ठ प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बता दें कि इससे पूर्व माला श्रीवास्तव जनपद औरैया की जिलाधिकारी तथा कौशाम्बी की मुख्य विकास अधिकारी भी रह चुकी हैं।

बहराइच का होगा विकास

बहराइच जिले में पांचवी महिला कलेक्टर के रूप में तैनाती पाने वाली IAS माला श्रीवास्तव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बहराइच के विकास के लिये हम सबको एक साथ लेकर शासन की मंसा के अनुरूप काम करेंगे। जनता की हर तरह की समस्याओं का निराकरण करना मेरी सर्वोच्च मुख्य प्रथमिकता होगी। हमें यकीन है कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तो एक अच्छी टीम होगी और हम अच्छी पब्लिक सर्विस डिलीवरी देने की मंसा को साकार कर सकेंगे।

बचपन से ही आईएएस बनने का था जुनून

आवाम की समस्याओं का निराकरण करना और जनता की अपेक्षाओं पर खुद को खरा साबित करना ही मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। पत्रिका टीम से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि वो मूलतः हैदराबाद की निवासी हैं। IAS की परीक्षा पास आउट करने से पहले वो प्राइवेट सेक्टर में काम कर चुकी हैं। कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री होल्डर IAS माला श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें बचपन से ही आईएएस बनने का जुनून सवार था । प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के दौरान आम लोगों की तरह छोटे मोटे जायज कामों के लिये उन्हें भी अफसरों के सामने जाकर तमाम बार एड़ियों को रगड़ना पड़ता था।

उस दौरान हम अफसरों के टेबल के दूसरे तरफ खड़े होकर यही सोचते थे कि जिस दिन हम टेबल के उस पार की दूरी पार करने में कामयाब हुए उस दिन से मेरी टेबल से होने वाला किसी भी जरूरतमंद इंसान का जायज काम कत्तई नहीं रुकेगा। अफसरों की ड्योढ़ी पर जायज कामों के लिये घुटनों को रगड़ने की परंपरा का दौर हर हाल में खत्म होगा।

बैटमिंटन खेल की भी निपुण खिलाड़ी हैं

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि बहराइच की जिलाधिकारी बनने से पहले वो सरकारी सेवक के तौर पर C.D.O कौशाम्बी, SDM कानपुर और D.M औरैया के पद की जिम्मेदारी का निर्वहन बेहतर तरीके से निभा चुकी हैं। IAS माला श्रीवास्तव महिला जिलाधिकारी के रूप में बहराइच जिले की पांचवी महिला जिलाधिकारी बनी हैं । जिनकी हॉबी की बात करें तो मृदुभाषी और सहज स्वभाव की माला के साथ ही दृढ़इच्छा शक्ति की एक बेहतर मिसाल हैं। आईएएस माला श्रीवास्तव बैटमिंटन खेल की भी निपुण खिलाड़ी हैं।

Published on:
11 Mar 2018 01:35 pm
Also Read
View All