बहराइच

चीनीमिल जीएम के ड्राइवर ने घर में घुसकर किया महिला से किया रेप, दर्ज कुछ केस

चीनीमिल जीएम के ड्राइवर ने घर में घुसकर किया महिला से किया रेप, दर्ज कुछ केस
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 12:06 PM IST
rape
चीनीमिल जीएम के ड्राइवर ने घर में घुसकर किया महिला से किया रेप, दर्ज कुछ केस

बहराइच. जिले में महिला अपराध व यौन हिंसा से जुड़े अपराधों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है आये दिन महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न की सनसनी खेज़ ख़बरें बहराइच पुलिस की कार्यशैली पर कहीं न कहीं सवालिया निशान खड़ी कर रही है ।

ताज़ा मामला थाना रुपइडीहा इलाके से सामने आया है जहां के जिगरिया गांव का रहने वाला एक अनिल कुमार पाठक नाम के दबंग युवक ने शराब के नशे में धुत होकर एक विवाहिता से संबंध बनाने को कहा। महिला के शोर मचाने पर जबरन दुष्कर्म करने का घिनौना कांड कर डाला और जब महिला ने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने घरेबन्दी कर आरोपी को पकड़ 100 नंबर की पुलिस टीम के हवाले कर दिया। आरोपी युवक नानपारा सहकारी चीनी मिल के जीएम का ड्राईवर बताया जा रहा है। जिसपर महिला के साथ बलात्कार करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना रुपईडीहा में आरोपी के खिलाफ गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना रुपइडीहा इलाके के जिगरिया गांव निवासी एक महिला ने नानपारा चीनी मिल के जीएम के ड्राईवर पर घर में घुस कर जबरन रेप करने का सनसनीखेज़ आरोप लगाया है महिला के मुताबिक बीती रात ड्राईवर अनिल कुमार शराब के नशे में उसके घर में घुस आया घटना के वक़्त महिला घर में अकेली अपने बच्चों के साथ सो रही जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला को दबोच लिया और अपनी हवस का शिकार बना लिया महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोग आ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 100 नम्बर पुलिस ने ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि ड्राईवर को जेल भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All