बहराइच

बेटों के सामने टूटा पिता का दम, बड़े भाई छोटे भाई को ईट से कूच- कूच कर मार डाला, ये वजह आई सामने

यूपी के बहराइच जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। बड़े भाई ने छोटे भाई को ईट से कूच-कूच कर मार डाला। घटना के बाद से परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

2 min read
Feb 12, 2026
नीचे वाले फोटो में गोल करके जोड़ दो

बहराइच जिले के मिहींपुरवा थाना क्षेत्र के उर्रा कबेलपुर गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी घटना में बदल गया। आरोप है कि नशे में धुत बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बहराइच जिले के उर्रा कबेलपुर गांव में बुधवार आधी रात पारिवारिक कलह ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक राजू (40) लंबे समय से कोलकाता के एक मंदिर में रहकर पूजा-पाठ का कार्य करता था। वह अपनी पत्नी कुतुल पंडित और बेटों दीप (21) तथा प्रदीप (18) के साथ वहीं निवास कर रहा था। परिवार में एक धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में वह गांव आया हुआ था। उसकी बेटी के घर लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में मुंडन संस्कार आयोजित होना था। जिसमें शामिल होने के लिए वह घर पहुंचा था।
बताया गया कि रात करीब 11 बजे राजू घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गया था। इसी दौरान जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर उसके बड़े भाई शिवसागर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि शिवसागर उस समय शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर उसने राजू को जमीन पर गिरा दिया और उसके सीने पर ईंट से कई वार कर दिए।

आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो घायल अवस्था में पड़ा तड़प रहा था राजू

राजू की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। हमले के बाद शिवसागर घर में जाकर छिप गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इलाज से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद घर में मातम छा गया और गांव में हड़कंप मच गया।

बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। मृतक के बेटे दीप की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Published on:
12 Feb 2026 04:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर