बहराइच

जिले में भड़की हिंसा की चिंगारी, लोगों के बीच हुआ जमकर बवाल

दुर्गा प्रतिमा के साथ हजारों लोगों का जन सैलाब प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रहा था।

2 min read
Oct 03, 2017

बहराइच. जिले के भिनगा नगर क्षेत्र में रखी गई दुर्गा प्रतिमा के साथ हजारों लोगों का जन सैलाब प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रहा था। बीच बाजार में कुछ अराजक किस्म के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा के ऊपर अंडा व मीट पालीथिन में भरकर फेक दिया। जिससे जुलुस में शामिल लोगों का गुस्सा अराजक लोगों के ऊपर बुरी तरह भड़क गया और लोगों के बीच बवाल का माहौल बन गया।

श्रावस्ती के भिनगा में हुआ साम्प्रदायिक बवाल

भिनगा नगर क्षेत्र में रखी गयी दुर्गा प्रतिमा के साथ हजारों लोगों का जन सैलाब प्रतिमा के विसर्जन के लिये गाजे बाजे के साथ भक्ति की मस्ती में स्थानीय झुंझुनियां घाट की तरफ विसर्जन के लिये जा रहे थे। तभी बीच बाजार में कुछ अराजक क़िस्म के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा के ऊपर (अंडा व मीट) आपत्ति जनक सामान को पालीथिन में भरकर फ़ेंक दिया। इस घटना से आहत जुलुस में शामिल लोगों का गुस्सा अराजक तत्वों के ऊपर बुरी तरह भड़क गया, फिर क्या था इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। घटना ने इस कदर तूल पकड़ लिया की मौके पर जमकर पथराव शुरू हो गया इसी बीच विसर्जन को जा रही मूर्ति को बाजार में ही रोक दिया गया है। माहौल को कंट्रोल करने के लिये घण्टों भारी पुलिस के दलबल के साथ जिला प्रसासन की टीम माहौल को काबू करने में जुटी रही। अभी मौके पर सन्नाटे के साथ ही तनाव की स्थिति बरकरार है।

श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में हुए बवाल के दौरान जुलुस में चल रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से इलाके में अफरातफरी का महौल छा गया। दो गुटों में हुए उपद्रव में घायल हुए खून से लथपथ लोगों को नाजुक हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। SP विजय कुमार ढुल ने पत्रिका उत्तर प्रदेश की टीम को बताया की मौके पर भारी पुलिस व पीएसी का पहरा तैनात कर दिया गया है। SP में बताया कि विसर्जन को जा रही दुर्गा प्रतिमा के पर स्थानीय कुछ अराजक तत्वों द्वारा अंडा और मांस फेकने के चलते भिनगा इलाके में अचानक बवाल शुरू हो गया। भिनगा कोतवाली इलाके के नई बाजार में माहौल के चलते अभी भी तनावपूर्ण, स्थित कायम है जिले के आला अधिकारियों के साथ ही, पुलिस और पीएसी की टीम चप्पे-चप्पे पर गस्त करती नजर आ रही है।

जिला प्रशासन की टीम ने नई बाजार इलाके में भड़के माहौल के बीच कड़ी मशक्कत के बाद बाज़ार में फंसी दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलवाकर मूर्तियों को घाट तक पहुंचाया। वहीं जिला प्रसासन ने माहौल को ख़राब करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वाशन देकर लोगों का आक्रोश शांत किया। ईदगाह तिराहे से खैरीमोड़ होते हुए विसर्जन को जा रही सभी मूर्तियों को पिपराघाट विसर्जन के लिए रवाना करने के बाद जिला प्रसासन के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं भिनगा शहर में बीती रात हुए साम्प्रदायिक बवाल के बाद मौके पर कायम हुई तनावपूर्ण स्थित को भांपते हुए जिला प्रसासन की तरफ से इलाके के स्कूल और बाजार को पूरी तरह बंद करा दिया गया है। सुरक्षा दस्ते के जवान पूरे क्षेत्र में डीएम और एसपी के साथ पीएसी बटालियन के संग गस्त करने में जुटे हुए हैं। SP श्रावस्ती विजय ढुल ने कहा की शहर के माहौल को ख़राब करने की साजिश रचने वाले एक-एक संदिग्धों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
03 Oct 2017 05:26 pm
Published on:
03 Oct 2017 05:24 pm
Also Read
View All