बहराइच

मां ने बेटे से साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ किया एेसा घिनौना काम

मां ने बेटे से साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ किया एेसा घिनौना काम
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 2:05 PM IST
bahraich murder
honour killing

बहराइच. जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र के रानीपुर तिलक गांव में संदिग्ध हालात में घर के अंदर एक प्रीति तिवारी नाम की 17 वर्षीय किशोरी की गला काटकर हत्या किए जाने का सनसनी खेज वाक़िया सामने आया था।

जिसके बाद पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी। इस घटना कांड में मृतका के भाई बाबू राम की तरफ से पहले ये आरोप मढ़ा गया था कि उसका गांव की एक लड़की से अवैध संबंध है। वो अक्सर उससे बात करती है। उसी के साथ शादी करने का घर वालों पर दबाव बना रही है जो बात उसके घर को बुरी तरह अखर रही है। इसी रंजिश को लेकर लड़की के परिजन उसे मारने के लिये रात में घुसे और उसे न पाकर उसकी बहन की हत्या कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मामले की गहनता से जांच की तो मृतक लड़की की मां मालती देवी और भाई बाबूराम तिवारी ही उसकी मौत के कातिल निकले।

एसपी बहराइच ने बताया कि मृतका अक्सर मोबाईल फोन से लड़को से बात करती थी और जब घरवालों के मना करने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। इसी बात को लेकर घटना वाली रात में भी परिवार में नोंकझोंक हुई जिससे आजिज आकर मां और बेटे ने मिलकर 17 वर्षीय किशोरी की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर डाली।

फिर हत्या का आरोप पड़ोस के रहने वाले लोगों पर मढ़ रहे थे, लेकिन घटना स्थल पर मिली मां की टूटी चूड़ी ने हत्या का राज फाश करने में मुख्य भूमिका अदा की। इस घटनाकांड में पहले मृतका के परिजनों की तरफ से गांव के रहने वाले मनोज दूबे उनकी पत्नी पूनम व लालजी दूबे नाम के तीन अभियुक्तों के खिलाफ 302 की धाराओं में थाना पयागपुर में मामला दर्ज कराया था।

Published on:
Also Read
View All