बहराइच

Indo Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 37 घुसपैठियों की आशंका, अतिरिक्त फोर्स तैनात बढ़ाई गई सुरक्षा

Indo Nepal Border: यूपी के सात जिले नेपाल की सीमा से सटे हैं। इनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, महाराजगंज की करीब 579 KM लंबी सीमा लगती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। ऐसे में भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बल 24 घंटे हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
2 min read
May 23, 2025
Indo Nepal Border
चेकिंग करते सुरक्षा बल के जवान, फोटो सोर्स AI

Indo Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर पाकिस्तान और बांग्लादेशियों के अवैध घुसपैठ के सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं। जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक करीब 37 पाकिस्तान और बांग्लादेशी नेपाल में मौजूद हैं। वह किसी तरह भारत में प्रवेश करने की फिराक में है। जिसको लेकर सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा बल के जवान 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। सीमा से गुजरने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी और जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

Indo Nepal Border: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह अब नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक नेपाल में 35 से लेकर 37 तक संदिग्ध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मौजूद है। जो भारत में किसी तरह घुसपैठ करने की फिराक में है। जिसके बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट 35 से 37 पाकिस्तान और बांग्लादेशी नागरिक नेपाल में मौजूद

एसएसबी 42 बी बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया कि जैसा आप देख रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल बहुत तनावपूर्ण है। इस माहौल में कोई भी संदिग्ध आदमी नेपाल की खुली सीमा से भारत में प्रवेश कर सकता है। जिसको देखते हुए हम 24 घंटे सतत निगरानी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं। इनपुट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे हायर हेडक्वार्टर से इनपुट मिला है कि करीब 35 से 37 जो बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिक हैं।

बांग्लादेश से नेपाल में कर गए प्रवेश


वह बांग्लादेश से नेपाल में प्रवेश कर गए हैं। वह इस फिराक में कि भारत नेपाल के बीच फॉरेस्ट और खुला बॉर्डर होने के नाते प्रवेश कर सकते हैं। जिनको हम पकड़ कर तत्काल कानून के हवाले करेंगे।

24 घंटे चल रही चेकिंग, नेपाल और भारत के नागरिक को छोड़कर अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं

चेकिंग अभियान के सवाल पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे सीमा क्षेत्र के चप्पे- चप्पे पर निगरानी की जा रही है। चेकिंग अभियान चल रहा है हमारे जवान पेट्रोलिंग करते हैं। वह व्हीकल पेट्रोलिंग करते हैं। बीच-बीच में हमने नाका पॉइंट लगा रखा है जिनमें आने-जाने वाले लोगों की आइडेंटी चेक करते हैं देखते हैं कि या हिंदुस्तानी या फिर नेपाली नागरिक है। थर्ड कंट्री नागरिक को हम यहां से आने जाने की परमिशन नहीं देते हैं।

Updated on:
23 May 2025 10:55 am
Published on:
23 May 2025 10:55 am