
बहराइच. जिले के हर्ष होटल में संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ मिली लाश की शिनाख्त कानपुर निवासी अभिनव पाल के नाम से हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक बहराइच के पॉलीटेक्निक कॉलेज में बतौर संविदा शिक्षक के तौर पर तैनात था। जिसकी संदिग्ध अवस्था में होटल हर्ष के कमरा नंबर 27 में छत विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ है।
घटना की भनक लगते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे जहां शव की हालत को देख हत्या का शक जता रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनव पाल का नाम लखनऊ के होटल कंटीनेंट में शजहापुर निवासी अर्पित दीक्षित मर्डर कांड में सामने आया था और लखनऊ पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरे में मिले सबूत के आधार पर आरोपी अभिनव पाल की तलाश सरगर्मी से कर रही थी। होटल के कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ मिली 28 वर्षीय अभिनव पाल की मौत गोली लगने से हुई है साथ ही मृतक की गर्दन भी धारदार औजार से कटी अवस्था में बरामद होने से इस घटना में परिजनों की ओर से हत्या का शक जताया जा रहा है।
पुलिस कर्मियों की पूछताछ में मृतक के भाई अंशु पाल ने बताया कि उन्हें अंदेशा है कि किसी शख्स ने उसकी आईडी, आधार कार्ड का उपयोग कर उसे फंसाने का कांड रचा है।
लखनऊ के होटल कॉन्टिनेंटल में मिली 3 दिन पुरानी लाश के मामले में वांछित चल रहे शख्स की लाश बहराइच जिले के कोतवाली नगर इलाके में स्थित हर्ष होटल में क्षत विक्षत अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक के शव देख गोली लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
होटल स्टाफ को होटल के अंदर खून से लतपथ अवस्था मे लाश की भनक लगते ही कोतवाली नगर की पुलिस को तत्काल सूचना दी गई जिसके बाद होटल हर्ष पैलेस पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शव के चेहरे के निचले हिस्से में गोली लगने के निशान पाये गए है साथ ही गले पर किसी धारदार हथियार से काटने के भी निशान है। शव पर मिले निशान मामले को संदिग्ध बना रहे है फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
कोतवाली नगर से चन्द क़दमों की दूरी पर बने होटल हर्ष पैलेस में आज उस वक़्त अफरा तफरी मच गयी जब होटल के कमरा नंबर 27 में ठहरे कस्टमर का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। होटल स्टाफ के मुताबिक गोली चलने की किसी ने आवाज नहीं सुनी लेकिन जब सुबह स्टाफ सफाई के लिए वहां पहुंचा तो पता चला की कमरे में शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आपको बता दें कि कल लखनऊ के बांसमंडी इलाके के होटल कॉन्टिनेंटल के कमरा नंबर 201 में एक फैशन डिज़ाइनर का 3 दिन पुराना क्षत विक्षत शव मिला था। जिसकी तफदीश में कानपूर निवासी अभिनव पाल का नाम सामने आ रहा था। वो कमरा जिसमें शव मिला था अभिनव के नाम पर बुक था साथ ही सीसीटीवी के मुताबिक आखरी बार उसी को कमरे से निकलते देखा गया था।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अभिनव पाल नाम के युवक का शव कई गहरे सवाल खड़ा कर रहा है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए SP सिटी ने बताया कि एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में बरामद हुआ जिसकी जांच चल रही है। घटना प्रथम दृष्टया खुदखुशी प्रतीत हो रही है , विवेचना के दौरान जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस आधार पर शख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।