
बहराइच. सीमावर्ती जिले बहराइच में बीते 9 दिसम्बर की रात शहर के डिगिहा चौराहे पर स्थित बन्धन गेस्ट हाऊस में नीतेश मिश्रा नाम के एक 30 वर्षीय युवक की खून से लतपथ मिली लाश की गुत्थी का राज कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने मृतक की लास्ट सेल्फ़ी की मदद से सुलझा लिया है। इस घटना कांड को अंजाम देने वाले तारिक और शाहिद नाम के दो शातिरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में पहुंचा दिया है जबकि इस कांड के मुख्य 2 अभियुक्त अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।.इस सनसनी खेज हत्याकांड के खुलासे में मृतक की आखरी सेल्फ़ी पुलिस के लिये काफी सहायक सिद्ध साबित हुयी जिसके ज़रिये कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में कामयाब हो पाई.SP बहराइच जुगुल किशोर ने हत्याकाण्ड की वजह हाल ही में हुए निकाय चुनाव की रंजिश बताई जा रही है.फिलहाल इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड आशीष सिंह सहित एक अन्य साथी पुलिस के फंदे से फरार चल रहा है ।
सेल्फी लेना तो आज कल का फैशन बन गया है हर मौके पर सेल्फी एक रिवाज़ की तरह हो गई है कही सेल्फी दोस्ती की पहचान बनती है तो कही यादों को समेट कर रखने का जरिया मगर बहराइच में एक सेल्फी ऐसी थी जिसने एक ब्लाइंड मर्डर के राज़ को फाश कर दिया.बीते 9 दिसम्बर की रात डिगिहा चौराहे के बंधन गेस्ट हाउस में नीतीश मिश्रा नाम का युवक एक शादी समारोह में शिरकत करने गया था लेकिन जब देर रात तक नीतीश मिश्रा उर्फ़ छोटू वापस घर नही लौटा तो घर वालो ने उसे ढूढने का प्रयास किया तो पाया कि खून से लतपथ गंभीर अवस्था में घायल नीतीश बन्धन गेस्ट हाउस के बाहर गहरे खड्ड में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला ।घर वाले उसे अस्पताल ले गए जहाँ नीतीश ने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने हत्या का मामला दर्ज कर जब गहनता से मामले की जांच शुरू तो की हत्या का कोई सुराग हाथ न लगने से ये ब्लाइंड केस बनता जा रहा था की तभी पुलिस ने नीतीश के मोबाइल में ली गई आखरी सेल्फी और फोन के स्टेटस के आधार पर उन लोगो से पूछताछ शुरू की और लोकेशन ट्रेस किया जो उस आखरी सेल्फी में थे जिस कारवाही के दौरान घटना स्थल पर ली गयी आखरी सेल्फी में नजर आ रहे चेहरों से एक एक कर जब कड़ाई से पूँछतांछ की गयी तो घटना की परत दर परत राज आखिर खुल ही गया । पुलिस ने हत्या में लिप्त तारिक़ और शाहिद नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सेल्फी में नीतीश के साथ दिख रहा हत्या का मेन मास्टर माइंड अभियुक्त आशीष सिंह और उसका साथी शानू अभी फरार है. पकडे गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला की हाल ही में हुए निकाय चुनाव में मृतक का दोस्त आशीष सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट से सभासद का चुनाव लड़ रहा था जिसको संदेह था की मृतक नीतेश मिश्रा उर्फ़ छोटू व उसका साथी कार्तिकेय मिश्रा उर्फ़ मोनू नाम के दो लोगों की वजह से उसको हार का सामना करना पड़ा है।जिसका बदला लेने के लिये आरोपी आशीष सिंह ने दोनों के मर्डर का प्लान तैयार किया था लेकिन उस रात शादी पार्टी में नीतेश मिश्रा उर्फ़ छोटू अकेले पार्टी अटेंड करने गया जबकि उसका साथी कार्तिकेय मिश्रा उर्फ़ मोनू किसी वजह से नहीं जा पाया।इस मौके पर आरोपियों ने पहले मृतक के साथ सेल्फ़ी खिंचवाई और भरोशे में लेकर छककर खूब शराब पिलायी।और जब नीतेश मिश्रा शराब के नशे में बुरी तरह धुत हो गया तो गेस्ट हाऊस के किनारे लाकर उसके गुप्तांग में गुप्ती मारकर उसे गहरे खड्ड में फेंककर फरार हो गए।यही नहीं मृतक जब घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया तो उसके मौत की पुष्टि के लिये मुख्य अभियुक्तों ने गिरफ़्त में आये शातिरों को अस्पताल के पास चाय पीने के बहाने भेजा था।जिसकी पूरी कहानी बहराइच के SP स्वयं बता रहे हैं।