बहराइच

इस शहर में खत्म हुआ पुलिस का इक़बाल, खुलेआम सड़कों पर गुंडे काट रहे बवाल! देखिये, मारधाड़ का लाइव वीडियो कोहराम!

मनचलों ने कोचिंग जा रही एक छात्रा के चेहरे पर सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाकर उसके ऊपर फूंक दिया।  

2 min read
इस शहर में खत्म हुआ पुलिस का इक़बाल, खुलेआम सड़कों पर गुंडे काट रहे बवाल! देखिये, मारधाड़ का लाइव वीडियो कोहराम!

बहराइच. एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों और दबंगों पर नकेल कसने के लिये पुलिस प्रशासन को शख्त कारवाही करने के अपनी तरफ से पूरी तरह छूट दे रखी है। उसके बावजूद गुंडे मवालियों और शोहदों की खुलेआम दबंगई के वाकिये खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जो तस्वीर साफ गवाही दे रही है कि बार्डर के जिले बहराइच में दबंगों की सेहत पर पुलिस की खाकी वर्दी का इकबाल जरा भी असर नहीं कर पा रहा। ये जीवंत नजारा है बहराइच जिले के सबसे पॉस इलाके पानी टंकी चौक का जहां से चन्द कदमों की दूरी पर जिले के तमाम सरकारी मुलाजिमों का बसेरा है। यहां पर रोजाना स्कूल कालेज और कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ मनचले छेडख़ानी करने से जरा भी बाज नहीं आ रहे। इन्हीं बातों को लेकर शहर के चाक चौराहों पर अक्सर मार पीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जिस पर शिकंजा कसने में एंटी रोमियों स्क्वायड की टीम के साथ ही बहराइच की सिटी सर्किल की पुलिस पूरी तरह से फेल्योर नजर आ रही है।
ताज़ा मामला कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ छेडख़ानी को लेकर सामने आया जहां कुछ मनचलों ने कोचिंग जा रही एक छात्रा के चेहरे पर सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाकर उसके ऊपर फूंक दिया, जिस बात से नाराज छात्रा के साथ जा रहे एक सहयोगी ने जब ऐतराज जताया तो दबंग शोहदे ने बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इस दौरान मनबढ़ किश्म के दबंग शोहदे पुलिस के सामने भी विरोध जताने वाले युवक की जमकर पिटाई करते रहे। फिर आस पास के लोगों की दखल के बाद किसी तरह मामला शान्त कराया गया।

वहीं दूसरी तस्वीर कोतवाली नगर क्षेत्र के मेवातीपुरा इलाके की है। जहाँ भाजपा नेता राहुल राय के बेटे और भतीजे पर भी दबंगों द्वारा घर पर धावा बोलकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। जहाँ दबंगों के गुट ने बीजेपी नेता राहुल राय के बेटे और भतीजे को शहर के कुछ मनबढ़ किश्म के दबंगो ने घर पर चढ़कर जमकर पीट डाला। इन दौरान आस पास के लोगों ने जब बीच बचाव के लिये सामने आए तो दबंगों ने पिटाई के दौरान उनको भी नहीं बक्सा, शहर के अंदर लाइव पिटायी के ये दोनों तस्वीरे कहीं न कहीं साफ बयाँ कर रही हैं कि यहां पर पुलिस और कानून का भय दबंगों की सेहत पर जरा भी असर नहीं कर पा रहा है। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर शिकंजा कसने में नाकाम रहे पूर्व सीओ सिद्धार्थ तोमर को एसपी सभाराज ने हटाकर नए सीओ सिटी अरुण चन्द्र को क्राईम कंट्रोल का जिम्मा दिया है। वहीं दबंगो की ये लाइव करतूत सीओ को अपनी तरफ से बेखौफ चुनौती देकर कुछ इस तरह नए सीओ को सलामी दे रही है। अब देखना है कि शहर में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ के सेंसेक्स पर सिटी सर्किल की पुलिस किस तरह से विराम लगाती है।

Published on:
07 Jul 2018 10:45 pm
Also Read
View All