बहराइच

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर बोले- उनकी पार्टी किसानों के साथ

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज बहराइच पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन चल रहा है। सपा किसानों के साथ है।

less than 1 minute read
Feb 24, 2024
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए किसान के साथ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

बहराइच पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में किसानों के साथ है। सपा ही नहीं पीडीए भी किसानों के साथ है। एक सवाल के जवाब में कहा कि किसान अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के साथ हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानो की मांग पर अमल करना चाहिए। समाजवादी पार्टी किसानो की पार्टी है। किसानों के सम्मान के लिए पार्टी हर तरह के साथ रहेगी।

पत्रकारों से बात करने के बाद पूर्व मंत्री यासर शाह के घर गए

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को दोपहर में बहराइच पुलिस लाइन पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के बाद वह सीधे पूर्व मंत्री यासर शाह के घर गए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, रामतेज यादव, विधायक आनंद यादव, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, महिला जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी, गोंडा से सूरज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Published on:
24 Feb 2024 09:08 pm
Also Read
View All