बहराइच

शादी से 2 दिन पहले दूल्हे की मौत, बेहोशी की हालत में मिला अस्पताल में तोड़ दिया दम… मातम में बदली शादी की खुशियां

शादी से सिर्फ दो दिन पहले दूल्हे की संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। घर में जहां शहनाई बजनी थी। अब मातम पसरा है। हर कोई इस दर्दनाक घटना से सदमे में है।

2 min read
Mar 22, 2026
मृतक की फाइल फोटो सांकेतिक तस्वीर रोते परिजन फोटो जेनरेट AI

बहराइच में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं। जब शादी से ठीक दो दिन पहले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। परिजन अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कि उनका बेटा हमेशा के लिए चला गया।

बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। दरगाह थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव के रहने वाले पिंटू, जो 24 मार्च को दूल्हा बनने वाला था। अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को पिंटू घर से सामान्य तरीके से घूमने के लिए निकला था। उस समय किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी बार घर से निकलना होगा। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार को चिंता होने लगी। तलाश शुरू की गई। जिसके बाद गांव से कुछ दूरी पर वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। परिवार को उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएगा। और तय तारीख पर बारात भी निकलेगी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

इलाज के दौरान हुई मौत परिवार में मच गया कोहराम

रविवार को इलाज के दौरान पिंटू ने दम तोड़ दिया।
पिंटू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। वहां अब रोने की आवाजें गूंज रही हैं। पिता जीतू ने आशंका जताई है कि शायद पिंटू ने कुछ ऐसा खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, असली कारण अभी साफ नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। वहीं, गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

Published on:
22 Mar 2026 05:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर