22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी चराने गई महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, ग्रामीणों में दहशत

बकरी चराने गई 80 साल की बुजुर्ग महिला पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। दर्दनाक मौत के बाद परिवार सदमे में है। गांव में डर का माहौल, लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके के एक गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां जंगल से निकले हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। महिला खेत में बकरी चरा रही थीं। तभी अचानक हमला हुआ। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक बेहद दुखद घटना हो गई। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुवारिया अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकली थीं। रोज की तरह वह गांव के पास जंगल किनारे खेत में पहुंची ही थीं कि अचानक एक टस्कर हाथी जंगल से बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि महिला को संभलने का मौका भी नहीं मिला। हाथी ने उन पर हमला कर दिया। गुस्साए हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। शोर मचाकर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर भगाया।

घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। महिला का शव खेत में बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। उनके चेहरे और सीने पर गंभीर चोटों के निशान थे। जो हमले की भयावहता को साफ दर्शा रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार और वाचर सुनील गौड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस टीम ने भी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों में दहशत हाथी को पड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग

ग्रामीणों के अनुसार, यह वही हाथी था जिसने सुबह गांव के एक किसान के हल्दी के खेत में भी नुकसान किया था। इसके बाद वह और आक्रामक हो गया। महिला पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव के लोगों में डर और गुस्सा दोनों है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द हाथी को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए।