18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich Accident: ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर, एक झटके में उजड़ गया परिवार

Bahraich Accident: बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां और 2 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रुप से घायल होगा है। कुछ ही पलों में पूरा परिवार बिखर गया।

2 min read
Google source verification
Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Bahraich Accident: बहराइच के मटेरा चौराहे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को बिखेर दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने मां और उसके मासूम बेटे की जिंदगी छीन ली। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही पलों में खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया।

Bahraich Accident: बहराइच-नानपारा मार्ग पर बुधवार की सुबह आम दिनों की तरह ही शुरू हुई थी। लेकिन मटेरा चौराहे के पास कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल गया। हरदी थाना क्षेत्र के रहने वाले सोनू निषाद अपनी पत्नी मंगला और दो साल के बेटे शिवा के साथ बाइक से बहराइच की ओर जा रहे थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक मोड़ बन जाएगा। जैसे ही उनका बाइक मटेरा चौराहे के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। मंगला और छोटा शिवा बुरी तरह घायल हो गए। जबकि सोनू भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई मदद के लिए दौड़ा, लेकिन हालात बेहद गंभीर थे।

मां बेटे की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रिसिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने मंगला और उसके मासूम बेटे शिवा को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक मां और उसके छोटे बच्चे की एक साथ मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

गंभीर रूप से घायल सोनू अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जिसने सुबह अपने परिवार के साथ घर से निकलते वक्त शायद यह सोचा भी नहीं होगा कि कुछ घंटों बाद वह अकेला रह जाएगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पीछे छूट गईं यादें, अधूरे सपने और एक ऐसा दर्द, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।