पड़ताल के दौरान श्रावस्ती पुलिस ने खोल दी घटना का राज।
बहराइच. श्रावस्ती जिले के नवागत पुलिस कप्तान अशोक कुमार के निर्देशन में थाना सोनवा की पुलिस टीम ने एक ऐसी जालसाज महिला को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है जो अपने गांव के रहने वाले 4 लोगों से अपनी पुरानी दुश्मनी अदा करने के लिए उन पर गैंगरेप का आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने का पूरा पुख्ता इंतजाम कर चुकी थी। यही नहीं आरोप लगाने वाली महिला ने मेडिकल जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिये सोची समझी रणनीति के तहत पहले उसने अपने सहयोगियों के साथ हम बिस्तर होकर शारीरिक संबंध बनाया और फिर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना आरोप गांव के ही रहने वाले 4 लोगों पर मढ़ दिया। इस मामले की जब सोनवा पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से जांच की गई तो पूरी घटना का माजरा मनगढ़ंत कहानी के साथ ही पूरी तरह से फर्जी निकला।
श्रावस्ती पुलिस टीम के साथ अपने चेहरे को छुपा कर खड़ी यह वो शातिर महिला है, जिसने गांव के 4 लोगों पर गैंगरेप करने का फर्जी आरोप मढ़ते हुए थाना सोनवा में एफआईआर दर्ज कराया था।
बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के बेलभरिया डिहवा गांव निवासी इस विवाहिता महिला ने आरोप लगाया था कि गांव के ही 4 दबंगो ने उसे बंधक बनाकर बारी बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का काम किया हैं, जिसकी शिकायत महिला ने थाना सोनवा पर हाजिर होकर पुलिस से की थी।
फरेबी फंडा कामयाब नहीं हो पाता
महिला की शिकायत को संज्ञान में लेकर सोनवा थाने की पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को दी। गांव की एक विवाहिता महिला के साथ गैंगरेप की घटना की जानकारी होते ही महिला अपराध के मामले पर अपनी संजीदगी दिखाते हु६ए एसपी ने घटना स्थल का दौरा कर, पुलिस अधिकारी व सर्विलांस टीम को मामले की तहकीकात के लिए लगाया। इस संगीन प्रकरण में जब पुलिस टीम ने कड़ी छानबीन शुरू किया तो उन्हें इस मामले में एक मनगढ़ंत किश्म की गढ़ी हुई कहानी देखने को मिली। इसमें जरा भी सन्देह नहीं कि कई बार शातिर अपराधियों द्वारा गढ़ी गयी कहानी इतनी चालाकी से गढी जाती हैं कि अपराधी पकड़ में नहीं आते, लेकिन हर बार उनका फरेबी फंडा कामयाब नहीं हो पाता और देर सबेर पुलिस के फंदे में आ ही जाते हैं।
पूरी घटना का स्वांग रचा था
इस घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ। गिरफ्त में आई महिला ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसने एक सहयोगी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए पूरी घटना का स्वांग रचा था और अपने दुश्मनों को जेल भेजने के लिये उन पर गैंगरेप के आरोप लगाकर उन्हें फंसाना चाहती थी। सबसे बड़ी चौकाने वाली बात ये है कि शातिर महिला ने दुष्कर्म की घटना का आरोप सिद्ध करने के लिए उसने अपने सहयोगी के साथ हम बिस्तर होकर शारीरिक संबंध बनाया और सारा आरोप विपक्षियों के ऊपर मढ़ दिया। श्रावस्ती पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने अपना जुल्म स्वीकार करते हुए बताया कि फर्जी गैंगरेप की कहानी बनाकर उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए थाना सोनवा में फर्जी गैंगरेप का मुकदम दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियोग झूठा पाये जाने पर अभियोग खारिज करते हुए, फर्जी शिकायतकर्ता के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।