बहराइच

UP weather: कोल्ड वेव पर लगेगी ब्रेक, देवीपाटन मंडल समेत इन जिलों में छाएगा घना कोहरा, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP weather: मौसम विभाग IMD ने मंगलवार को कोहरा के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। कल से कोल्ड वेव से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन देवीपाटन मंडल समेत इन जिलों में घना कोहरा छाएगा। हवा का रुख भी बदल सकता है। कल से पूर्वी हवाएं जोर पकड़ेगी। अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम जानते हैं। पूरी अपडेट

2 min read
Dec 17, 2024
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Weather: यूपी में सोमवार को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग की माने तो कल से कोल्ड वेव पर ब्रेक लग जाएगा। पश्चिमी हवाओं अब सुस्त पड़ जाएगी। कल से पुरवइया हवाओं के चलने से पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित तराई क्षेत्र के जिलों में जबरदस्त कोहरा का प्रकोप रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक हो सकती है। सुबह- शाम ठिठुरन बढ़ेगी।

UP weather: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने अयोध्या- बहराइच और श्रावस्ती सहित प्रदेश के 23 जिलों में कंपकंपी छुड़ा दी है। बीते 48 घंटे के दौरान लखनऊ, अयोध्या बहराइच और शिमला के तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर रहा। लेकिन गुरुवार से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कोल्ड वेव पर भी ब्रेक लग सकती है। कल से घना कोहरा रहेगा। खास तौर से गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, समेत पूर्वी यूपी में इसका व्यापक असर रहेगा। 18 दिसंबर को घना कोहरा रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कोहरा जबरदस्त होने के कारण धूप काफी देर से निकलेगी। 19 को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को आईएमडी ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

आज सुबह से ही यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज यूपी के रामपुर, संभल, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, महारजगंज, हरदोई, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और कन्नौज में घने कोहरे का अलर्ट है।

यूपी में गिरेगा तापमान IMD अलर्ट

पहाड़ों पर लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं। बर्फबारी जारी है। इसका असर यूपी में साफ देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो दिसंबर अंत तक मौसम और सर्दभरा हो सकता है। रामनगरी अयोध्या यूपी के सबसे ठंडे जिलों में शामिल है। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है।

यूपी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान कहां कितना रहा

तापमान की बात करें तो यूपी के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को अयोध्या यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह बहराइच में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, आगरा में अधिकतम तापमान 24.1 तथा न्यूनतम तापमान 7.7 अलीगढ़ में 23.2 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो यूपी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

यूपी में कल से इन जिलों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक हो सकती

गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, मुज्जफरनगर, सहारनपुर,गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीर नगर ,बस्ती, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अयोध्या, सहित आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा पड़ने की संभावना है।

Updated on:
17 Dec 2024 09:57 am
Published on:
17 Dec 2024 09:30 am
Also Read
View All

अगली खबर