बहराइच

खेत में फसल काट रही महिला पर उसी के जेठ ने गड़ासे से वारकर उतारा मौत के घाट

खेत में फसल काट रही महिला पर उसी के जेठ ने गड़ासे से वारकर उतारा मौत के घाट

less than 1 minute read
Oct 20, 2018
up police
खेत में फसल काट रही महिला पर उसी के जेठ ने गड़ासे से वारकर उतारा मौत के घाट

श्रावस्ती. भिनगा थाना क्षेत्र के विशुनपुर रामनगर में शुक्रवार शाम खेत में फसल काट रही एक महिला पर उसी के जेठ ने मामूली कहा सुनी को लेकर गड़ासे से वारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पिता ने भिनगा कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। वही घटना की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश का पांचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वही घटना के बाद से आरोपी जेठ फरार है।

भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर रामनगर निवासी कुन्ने की शादी कुछ वर्ष पूर्व जिले के ही इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा निवासी झगरू की पुत्री मीना उर्फ अनीता के साथ हुई थी।

शुक्रवार दोपहर मीना अपने खेत में धान की फसल काट रही थी उसी के कुछ देर बाद मीना का जेठ नकछेद भी खेत में बबूल का पेड़ काटने के लिए आया था। और शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद नकछेद ने गुस्से में आकर गड़ासे से मीना के ऊपर हमला कर दिया जिसके मीना की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के पति कुन्ने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुन्ने ने घटना की सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वही मृतका के पिता झगरू की तहरीर पर पुलिस ने उसके जेठ नकछेद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में भिनगा कोतवाली प्रभारी बीके सिंह बताते है कि घटना की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया था। साथ ही देररात आरोपी नकछेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on:
20 Oct 2018 02:17 pm