जिले में चालू वर्षा सत्र के दौरान एक जून से 22 सितम्बर तक 1020 मिमी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 888 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। इस प्रकार जिले में चालू वर्ष में गत वर्ष की तुलना में 132 मिमी. अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिमी. है।
चालू वर्षा सत्र में अब तक सबसे अधिक 1391 मिमी. वर्षा बैहर तहसील में तथा सबसे कम 648 मिमी. वर्षा कटंगी में रिकार्ड की गई है। शेष तहसीलों में बालाघाट में 1070 मिमी, वारासिवनी में 895 मिमी, लांजी में 989 मिमी, किरनापुर में 1078 मिमी, खैरलांजी में 776 मिमी, लालबर्रा में 1157 मिमी, बिरसा में 918 मिमी एवं परसवाड़ा में 1282 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। 22 सितम्बर को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट में 29 मिमी, वारासिवनी में 19 मिमी, लालबर्रा में 4 मिमी एवं खैरलांजी में 15 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।