16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकी फंडिंग व क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को पकड़ा

क्रिप्टो करेंसी को नकद में कन्वर्ट करने का करता था काम, सुराग हाथ लगने पर साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन किया जब्त

2 min read
Google source verification
Cyber center of excellency

साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टीम की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम ने आतंकी फंडिंग, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क, डार्क वेब से जुड़े 226 करोड़ से ज्यादा के क्रिप्टो करेंसी कन्वर्ट कर नकदी निकालने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम शब्बर हुसैन पाडेला (35) है। यह अहमदाबाद के सरखेज क्षेत्र का रहने वाला है।

साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत पकड़े गए आरोपी शब्बर हुसैन पाडेला इस मामले के मुख्य आरोपी मो.जुबेर पोपटिया और जीशान मोतीवाला के साथ जुड़ा है। इन दोनों आरोपियों को मोनेरो और बायनान्स क्रिप्टो वोलेट कि जिसका आतंकी संगठन उपयोग करते थे, ऐसे वॉलेट में से डर्टी क्रिप्टो को कैश (नकदी) में कन्वर्ट करने का काम यह आरोपी शब्बर हुसैन पाडेला करता था। इसकी लिप्तता के सबूत हाथ लगने पर इसे पकड़ लिया।

आरोपी शब्बर हुसैन पाडेला इंस्टाग्राम पर यूकेमेडिसिनऑनव्हील नाम से आइडी बनाकर यूके से ड्रग्स के ग्राहकों को तलाशता और उनका संपर्क करके अन्य सह आरोपी मोहसिन मोलानी के साथ मिलकर खुद कूरियर सर्विस चलाता था। कूरियर सर्विस के जरिए ब्रिटेन (यूके) में रहने वाले आरोपी सलमान अंसारी को ड्रग्स व अन्य वस्तुएं भेजता था। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। उसकी जांच की जा रही है।

अब तक 13 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर के तहत इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी जीशान मोतीवाला सहित 13 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जिसमें मोहसिन मोलानी, मो.जैद सिद्दी, एजाज पठान, नावेद पठान, सलमानखान पठान, लवप्रीत सिंह, गुलाम सादिक अंसारी, गुलामअली कुरेशी, हादीराजा सरानी, मो.जामीन जीगर और अब शब्बर हुसैन पाडेला शामिल हैं।

ट्रेन में चेन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद. ट्रेन में चेन स्नैचिंग के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए विरमगाम रेलवे पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में मूलरूप से हरियाणा के पानीपत हाल उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात जिले के रूरा गांव निवासी मूलचंद उर्फ संतोष केशरवानी (46), इसी गांव के रहने वाले मो.अनीश मंसूरी (37) तथा कानपुर देहात के मुंगीसापुर गांव निवासी मो.रिजवान मंसूरी (38) शामिल हैं। इनके पास से 15 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद की है। मामले के तहत कच्छ एक्सप्रेस में सफर के दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता के गले से 13 जून को 2.50 बजे विरमगाम प्लेटफॉर्म से ट्रेन के रवाना होते ही पैंडल वाली सोने की चेन छीन ली। इस समय शिकायतकर्ता सो रही थीं। आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तरप्रदेश में रेलवे स्टेशन पर एवं ट्रेन में फेरी का धंधा करते थे। लोगों के सफर के तरीके से वाकिफ हैं। ट्रेन स्टेशन पर कितने समय तक रुकती है और किस कोच का दरवाजा बंद या खुला होता है। कब धीमी होती है उससे परिचित हैं। ऐसे में ट्रेन के धीमे होने पर यह ट्रेन में चढ़ते हैं और यात्री के गले से चेन छीनकर ट्रेन गति पकड़े उससे पहले नीचे उतर जाते हैं। फिर कपड़े बदल देते हैं और अन्य ट्रेन से दूसरे स्टेशन पर चले जाते हैं।