16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल नीनो असर, आधा जून मानसून दूर

किसानों की चिंता, सतर्क रहकर उठाना होगा बोवनी का जोखिम, खेत तैयार बारिश का इंतजार, कृषि विशेज्ञषों की सलाह 100 मिमी वर्षा के बाद करे बोवनी, बोवनी का समय 20 जून से 15 जुलाई तक कर सकते है।

2 min read
Google source verification
Monsoon alert news ratlam

किसानों की चिंता, सतर्क रहकर उठाना होगा बोवनी का जोखिम, खेत तैयार बारिश का इंतजार, कृषि विशेज्ञषों की सलाह 100 मिमी वर्षा के बाद करे बोवनी

रतलाम. जून की पांच तारीख को प्री-मानसून के बाद तो जैसे मौसम हर दिन बदल रहा हैं, सुबह घने बादल छा रहे हैं, दोपहर में हवा के बाद आसमान साफ और शाम तक उमस से लोग बेहाल हैं। आधा जून निकल चुका हैं, वैसे रतलाम छोडकऱ प्रदेश के कई जिलों में पानी की बौछार बरस रही हैं, यहां भी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार हैं।

जिले में अल नीनो का असर तो नहीं हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस साल अल नीनो के कारण कम बारिश या फिर लम्बी खेंच भी होने की अनुमान हैं, इसलिए कम दिन वाली और अन्तरवर्तीय फसलों को चयन करना ही लाभप्रद होगा।

बादल आंख मिचौली खेल रहे
आधा जून निकलने को है लेकिन मानसूनी बादल आंख मिचौली खेल रहे हैं। सुबह छा रहे जैसे आज जमकर बरसेंगे दिन चढ़ते ही आसमान साफ होकर चिलचिलाती धूप परेशान कर रही हैं। 1 से 16 जून के मध्य मात्र एक दिन 5 जून की सुबह बारिश से औसत आंकड़ा 24 मिमी पहुंचा था, जो पिछले साल की तुलना में आधा हैं।

महंगे भाव का बीज खरीद
खेत तैयार कर किसान महंगे भाव का बीज खरीद चुके है। अब इंतजार है तो पर्याप्त बारिश का। इसके बाद बोवनी और फिर बीज अच्छे से अंकुरित होकर बाहर निकलने तक चिंता में रहेंगे। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जल्द बाजी न करते हुए किसानों को 100 मिमी वर्षा के बाद ही बोवनी करना चाहिए।

5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार चल रही हवा के कारण मंगलवार को 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 34 डिग्री पर आ गया। रात का तापमान 26.8 डिग्री पर था। दिन में उमस और तेज धूप के दौरान बन रही उमस से शहरवासी परेशान नजर आए। पिछले पांच दिन में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई हैं। सहायक संचालक कृषि भीका वास्के ने बताया कि 20 जून से 15 जुलाई तक खरीफ बोवनी का समय रहता है। मानसूनी वर्षा चार इंच से अधिक होने के बाद ही खेतों में बुआई करें।

पिछले साल आंधी हवा ने मचाई थी तबाही
5 जून की तडक़े हुए बारिश के बाद जिले की औसत वर्षा का आंकड़ा एक इंच के करीब था, इसके बाद आसमान पर बादल छा रहे है, लेकिन बरसने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले साल 16 जून को आंधी हवा ने शहर के कई कॉलोनियों में तबाही मचा दी थी। 41 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। इस दौरान शहर में टूटे 48 बिजली पोल, धराशायी हुए पेड़ और बिजली पोल के कारण बंद बिजली सप्लाय को दुरस्त करने के लिए विभाग को 30 लोगों की टीम जावरा से बुलाना पड़ी। सैलाना बस स्टैंड, सब्जी मंडी परिसर मंदिर और दरगाह परिसर में खड़े पेड़ टूट गए, बिजली के पोल झुका दिए थे। डीआरपी लाइन, जवाहर नगर, विनोबानगर, इंदिरा नगर आदि क्षेत्र प्रभावित हुए थे। तापमान पिछले साल के समान पहुंच चुका है।

दिनांक अधि. न्यून.
16 जून 34.0 26.8
15 जून 39.0 27.2
14 जून 38.6 27.0
13 जून 39.2 27.2
12 जून 40.0 26.5