4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेसीबी से ओटा हटाकर जमीन पर कब्जे का आरोप, किसान ने थाने में दी शिकायत

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0446
आलोट। ग्राम धरोला निवासी एक किसान ने पड़ोसी किसानों पर जेसीबी से खेत की सीमा पर बना वर्षों पुराना ओटा हटाकर जमीन पर कब्जा करने तथा निजी भूमि पर लगे बंबूल के पेड़ को उखाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना आलोट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।



शिकायतकर्ता शिवनारायण रावल ने आवेदन में बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम धरोला स्थित गुराड़िया मार्ग पर सर्वे नंबर 382/562/2, रकबा 0.671 हेक्टेयर है। उनके अनुसार उनकी एवं पड़ोसी की भूमि के बीच वर्षों से मिट्टी का ओटा बना हुआ था, जिसके समीप उनकी निजी भूमि पर पुराना हरा-भरा बंबूल का पेड़ भी खड़ा था। आवेदन के अनुसार 19 जून की रात कथित रूप से जेसीबी मशीन की सहायता से ओटा हटाकर उसकी मिट्टी उनकी भूमि में डाल दी गई तथा ओटे वाली भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बंबूल के पेड़ को भी उखाड़कर दूसरी ओर डाल दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि 20 जून की सुबह खेत पर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद जब उन्होंने पड़ोसियों से इस संबंध में बात की तो उनके साथ गाली-गलौज, विवाद और धमकी दी गई।