4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस चौकी के पास चोरी: दुकानें खंगाली, मोटरसाइकिल गायब

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0444-सीसीटीवी कैमरे तोड़कर अलग रख दिए थे

फोटो-आरटी-0445-मौका मुआयना करते सुराना पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी




सनावदा. बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सुराना में स्थित पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर रतलाम-धानासुता मार्ग चौराहे पर बनी दुकानों में रविवार रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने देर रात 2 बजे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर दुकानों के ताले चटकाए। सुबह जब दुकान मालिक राजेश प्रजापति दुकान पहुंचे तो सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले और दो दुकानों के ताले भी टूटे थे। दुकान में सामान बिखरा हुआ था। वहीं, ग्राम पंचायत इटावा खुर्द में भी रविवार रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इटावा खुर्द निवासी सुखदेव कुमावत के घर के बाहर खड़ी काले रंग की बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए।




ग्रामीणों के अनुसार, रात्रि में चारभुजा नाथ मंदिर के समीप तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए थे, जिन पर चोरी की घटना में संलिप्त होने की आशंका है। सुबह सुखदेव को बाइक नहीं मिली तो उन्होंने ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम जीत कुमावत को सूचना दी। सरपंच कुमावत ने बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान को घटना से अवगत कराया। सूचना पर सुबह लगभग 8 बजे पुलिस टीम ग्राम इटावा खुर्द पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और गांव व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने तथा क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। सरपंच कुमावत ने ग्राम पंचायत के तीनों चौकीदारों को भी रात्रि में गश्त लगाने के लिए निर्देशित किया है।