4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल मंदिर जा रहे कांवड़ यात्रियों का सुखेडा में किया स्वागत

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0447

सुखेडा. नगर में सोमवार को सुबह नौ बजे नागराज चौराहे पर महाकाल उज्जैन के लिए निकले पैदल कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। ये कांवड़ यात्री चकुण्डा, सेमल खेड़ी और सिल्याखेड़ी, राजस्थान से अपनी धार्मिक यात्रा पर निकले हैं और उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचेंगे।


जनपद पूर्व सदस्य ज्ञानचंद जैन मित्रमंडल द्वारा इन श्रद्धालुओं का हार-फूल पहनाकर अभिनंदन किया गया। मित्रमंडल के सदस्यों ने यात्रा कर रहे इन भक्तों को ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से फलाहार और नाश्ता भी करवाया। स्वागत और जलपान के बाद कांवड़ यात्रियों ने अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। इस दौरान उन्होंने हर हर महादेव, हर हर बम बम और जय महाकाल के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोश और आस्था देखते ही बन रही थी। ज्ञानचंद जैन मित्रमंडल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य धर्म के प्रति आस्था को बढ़ावा देना और लंबी यात्रा पर निकले भक्तों को सहूलियत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य वे हर वर्ष करते हैं। कांवड़ यात्रियों ने भी अपने स्वागत से प्रसन्नता व्यक्त की और सभी का आभार जताया।