अतिरिक्त टे्रन के शुरु होने पर संशय बरकरार

क्षिण पूर्व मध्य रेलवे गोंदिया से कटंगी के बीच 1 नवम्बर से सुबह 3.40 बजे चलने वाली अतिरिक्त ट्रेन के आवागमन पर संशय बरकरार है। 

2 min read
Oct 27, 2015
balaghat


बालाघाट/कटंगी.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे गोंदिया से कटंगी के बीच 1 नवम्बर से सुबह 3.40 बजे चलने वाली अतिरिक्त ट्रेन के आवागमन पर संशय बरकरार है। दरअसल, इस तरह का कोई भी आदेश अभी तक स्टेशन तक नहीं पहुंच पाया है। हालांकि, सांसद बोधसिंह भगत का कहना है कि 1 नवम्बर से ही अतिरिक्त ट्रेन पटरी पर दौडऩा शुरु कर देगी। लेकिन गोंदिया से लेकर बालाघाट और कटंगी के रेल अधिकारियों ने बताया कि उनके पास अब तक इस संबंध में कोई आदेश और टाइम टेबल नहीं आया है। जबकि 1 नवम्बर को चार दिन शेष रह गए हैं। अधिकारियों की माने तो कोई भी नई ट्रेन के शुरु होने पर एक सप्ताह पूर्व ही संबंधित स्टेशनों को आदेश और टाइम टेबल की जानकारी भेज दी जाती है। लेकिन उनके पास अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से जिले में यह चर्चा है कि सांसद बोधसिंह भगत के प्रयास से गोंदिया से कटंगी के बीच एक अतिरिक्त ट्रेन 1 नवम्बर से शुरु होने वाली है। इस खबर से जिले के रेल यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन रेल अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उससे यात्रियों को निराश होना पड़ सकता है। गौरतलब है कि सुबह 3.40 बजे गोंदिया से कटंगी के बीच ट्रेन चलने से जिले के यात्रियों को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक सफर करने में काफी सहूलियत मिलेगी। भले ही सांसद 1 नवम्बर से ट्रेन के शुरु करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जानकारों की माने तो ऐसा अभी संभव नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में डीआरएम आलोक कंसल ने बालाघाट, वारासिवनी और कटंगी स्टेशनों का दौरा किया था। उन्होंने भी नई ट्रेन के शुरु होने के कोई संकेत नहीं दिए थे।

वर्सन

हमारे पास अभी तक कोई पत्र और टाईम टेबल नहीं आया है। इस कारण अतिरिक्त ट्रेन के शुरु होने के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता।

-एमएस फुले, एसएम कटंगी,

वरिष्ट अधिकारियों ने अब तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं भेजी है। अगर ट्रेन शुरु होने वाली होती तो अब तक जानकारी मिल जाती।

-राजेश गांधी, स्टेशन प्रंबधक, बालाघाट

हमें मौखिक आदेश मिल चुका है। एक नवम्बर से ट्रेन शुरु होने वाली है।

-बोधसिंह भगत, सांसद

----------------------
Published on:
27 Oct 2015 09:04 pm
Also Read
View All