बालाघाट

डेढ़ वर्ष के परिश्रम से अजय ने बनाई भगवान श्रीराम का अयोध्या में बने मंदिर की प्रतिकृति

काष्ठकला की अनुपम कलाकृति

less than 1 minute read
Sep 15, 2025
काष्ठकला की अनुपम कलाकृति

वारासिवनी नगरपालिका में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ दैनिक वेतन भोगी वार्ड 6 निवासी अजय उके ने अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की तरह ही लकडिय़ों से आकर्षक प्रतिकृति बनाई है। यह प्रतिकृति लोगों का मन मोह रही हैं और आकर्षण का केन्द्र बन रही है। अजय ने इस मंदिर को करीब डेढ़ वर्ष के परिश्रम से तैयार किया हैं। इस मंदिर को बनाने में उन्होंने पूरी तरह से लकडिय़ों का ही इस्तेमाल किया हैं।

अजय ने बताया कि इस मंदिर को बनाने में उन्हें करीब डेढ़ वर्ष का लगा हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी अपने कार्यों से समय मिलने के बाद वे इस मंदिर को बनाने में अपना समय देते थे। उनके द्वारा इस मंदिर को बनाने में पूरी तरह से लकडिय़ों का ही इस्तेमाल किया हैं। वे अयोध्या में बने मंदिर को देखने आज तक अयोध्या नहीं गए हैं। मंदिर को सिर्फ टीवी और फोटो में ही देखा हैं। जिसे देखने के बाद उनके मन में आया हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का अयोध्या में बना भव्य मंदिर लंबे संघर्ष के बाद बना हैं, तो क्यों ना वो भी भगवान राम के इस भव्य मंदिर की प्रतिकृति लकडिय़ों से बनाने की मन मे ठानी और डेढ़ वर्ष के परिश्रम के बाद उन्होंने भगवान श्रीराम का काष्ठकला से मंदिर बनाने में सफल हुए हैं।
अजय के बनाए गए अयोध्या के श्रीराम मंदिर की इस प्रतिकृति की साजसज्जा और लाइटिंग से मंदिर की प्रतिकृति लोगों का मनमोह रही हैं।

Also Read
View All

अगली खबर